1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. स्मृति ईरानी ने अपने मोटापे को लेकर की थी फनी पोस्ट, एकता कपूर के कमेंट पर दिया ऐसा रिप्लाई

स्मृति ईरानी ने अपने मोटापे को लेकर की थी फनी पोस्ट, एकता कपूर के कमेंट पर दिया ऐसा रिप्लाई

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 05, 2018 05:40 pm IST,  Updated : Dec 05, 2018 05:40 pm IST

केंद्रीय मंत्री ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर फिर से एक पोस्ट शेयर की। अपनी इस पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने मंडे मंत्र दिया है।

Smriti Irani- India TV Hindi
Smriti Irani

नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इंस्ट्राग्राम पर मजेदार तस्वीरों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनके थ्रोबैक तस्वीरें, मीम्स तुरंत ही वायरल हो जाते है। यहां तक कि वह खुद का भी मजाक उड़ाते हुए नजर आती हैं। ऐसा ही एक मजाक खुद के मोटापे को लेकर उड़ाया।

केंद्रीय मंत्री ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर फिर से एक पोस्ट शेयर की। अपनी इस पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने मंडे मंत्र दिया है। उन्होंने अपने पति जुबिन ईरानी की पूर्व पत्नी मोना ईरानी के साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और फनी अंदाज में फिटनेस मंत्र दिया। (सर्दी के मौसम में रोजाना एक चम्मच आंवला का पाउडर बदल सकता है आपकी जिंदगी, 5 दिन के अंदर दिखेगा फायदा )

इस पोस्ट पर उन्होंने कैप्शन लिखा, 'ना ईरानी आज भी अपनी पुरानी जीन्स में फिट आ सकती हैं लेकिन मेरा तो पुरानी जींस में एक पैर भी नहीं घुस पाएगा।'

इसके बाद उन्होंने आगे लिखा, '#MondayMantra, साथियों के चुनावी कैंपेन के बाद अब खुद के लिए हेल्थ कैंपेन'

Smriti Irani
Smriti Irani

इस पोस्ट पर अभी तक हजारों लाइक्स आ चुकी है। वहीं उनकी पुरानी दोस्त एकता कपूर ने लिखा, तुम्हारी स्माइल अच्छा भी सबसे बेस्ट है।(कभी 90 किलो की थी सोनाक्षी सिन्हा, लेकिन वजन घटाकर पाया ऐसा Hot लुक, जानें डाइट और वर्कआउट )

Smriti Irani
Image Source : INSTRAGRAMSmriti Irani

एकता कपूर के कमेंट के बाद स्मृति ने जवाब में कहा कि एकता कपूर वजन का क्या करें, स्माइल गई तेल ने।

 वहीं यूजर ने लिखा कि एकता मैम आप यहां पर आपका तो अपहरण हो गया था। आपको बता दें कि एकता कपूर एक वेब सीरिज शुरु करने वाली है। जिसमें बड़ी-बड़ी टीवी एक्ट्रेस की अपहरण की कहानी है।

ऐसा पहली बार नहीं है कि स्मृति ईरानी से अपनी फिटनेस को लेकर मजाक उड़ाया हो। इससे पहने उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर का एक फनी मीम शेयर किया था।

इससे पहले उन्होंने दीपिका पादुकोण और ऱणवीर सिंह की शादी की तस्वीरें ना आने पर एक तस्वीर शेयर की थी। जो कि काफी फनी मीम था।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल