1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सर्दी के मौसम में रोजाना एक चम्मच आंवला का पाउडर बदल सकता है आपकी जिंदगी, 5 दिन के अंदर दिखेगा फायदा

सर्दी के मौसम में रोजाना एक चम्मच आंवला का पाउडर बदल सकता है आपकी जिंदगी, 5 दिन के अंदर दिखेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 05, 2018 07:12 am IST,  Updated : Dec 05, 2018 07:12 am IST

सर्दियों में हमें अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आंवला आपके स्किन, बाल, हेल्थ सभी के लिए काफी फायदेमंद है।

आवंला का पानी- India TV Hindi
आवंला का पानी

नई दिल्ली: सर्दियों में हमें अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आंवला आपके स्किन, बाल, हेल्थ सभी के लिए काफी फायदेमंद है। एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि आप अगर रोजाना आंवला के एक चम्मच पाउडर खाते हैं तो इसके फायदे आपको 5 दिन के अंदर दिखने लगेगा। आंवला एक ऐसा फल है जो अपने औषधीय गुणों की वजह से जाना जाता है।

कैल्शियम, विटामिन सी, आयरन, फॉस्फोरस, कैरोटीन और विटामिन बी कॉम्पलेक्स से भरपूर आंवले को रोजाना खाने में शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसे खाने के फायदे आपने बहुत सुने होंगे, पर आज हम आपको बताने वाले हैं आंवले का पानी पीने के अचूक फायदों के बारे में।

कैसे बनाएं आंवले का पाउडर

आंवले को काटकर धूप में सुखा लें और फिर इसे पीसकर पाउडर तैयार कर लें। अब रोजाना एक चम्मच पाउडर को पानी में मिलाकर पिएं। 

विटामिन्स, मिनिरल्स और डायट्री फाइबर से भरपूर 100 ग्राम आंवले में सिर्फ 60 कैलरी होती है। इसमें मौजूद एंटी वायरल गुण बॉडी के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

अमीनो एसिड से भरपूर आंवला मेटाबॉल्ज्म सही रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह वेट कंट्रोल के लिए भी फायदेमंद है।

आंवले में मौजूद क्रोमियम शरीर में बल्ड शुगर को कम करता है और इसके साथ ही डायबीटीज को भी कंट्रोल में रखता है।

कॉन्सटीपेशन के मरीजों के लिए भी यह रामबाण का काम करता है। फाइबर से भरपूर आंवला शरीर के सारे टॉक्सिन्स दूर करता है।

इसमें मौजूद एंटी एजिंग गुण चेहरे से कील मुंहासों को तो हटाता ही है। इसके अलावा यह स्किन के ग्लो को भी बरकरार रखता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल