1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. फिल्मों में आने से पहले अर्जुन कपूर का था 140 किलो वजन, ऐसे किया 50 किलो कम, बताए अपने वेट लॉस सीक्रेट्स

फिल्मों में आने से पहले अर्जुन कपूर का था 140 किलो वजन, ऐसे किया 50 किलो कम, बताए अपने वेट लॉस सीक्रेट्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 26, 2019 07:22 am IST,  Updated : Jun 26, 2019 07:22 am IST

अर्जुन कपूर इन दिनों आने वाली फिल्म 'पानीपत' के जिम में खूब मेहनत कर रहे हैं। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताया कि उन्होंने किस तरह अपना वजन 50 किलो तक कम किया था।

Arjun Kapoor- India TV Hindi
Arjun Kapoor

Happy Birthday Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। साल 2012 में 'इश्कजादे' फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाले अर्जुन कपूर एक जमाने में 140 किलो के हुआ करते थे। इस फिल्म में आने के बाद अर्जुन ने कई फिल्मों में काम किया। अर्जुन भी उन एक्टर्स में शामिल है जो कि फिल्मों में आने के लिए अपना वजन कम किया।

वैसे तो आपने अर्जुन कपूर को 'इश्कजादे' में ही देखा है लेकिन उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत निखिल अडवाणी की फिल्म 'कल हो न हो' से कर दी थी। इस फिल्म में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर रहें। इतना ही नहीं इस फिल्म उन्होंने 'नो एंट्री' और 'वान्टेड' जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्म 'इश्कजादे' के रिलीज़ होने से कुछ हफ्ते पहले ही अर्जुन की मां का निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें- खाली पेट न करें इन 8 चीजों का सेवन, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

सलमान के कारण किया वजन कम

फिल्मों में आने से पहले अर्जुन कपूर काफी मोटे हुआ करते थे। बताते है कि उन्हें वजन कम करने की प्रेरणा सलमान खान से मिली। उन्होंने कहा था 'फिल्मों में आना चाहते है तो वजन कम करो'। जिसका नतीजा आज हम सब देख रहे है।

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि मोटापे के कारण 22 साल की उम्र में अर्जुन को अस्थमा की भी समस्या हो गई थी। इतना ज्यादा मोटे हो गए थे कि अर्जुन कपूर एयरलाइन्स की सीट पर फिट नहीं बैठ पाते थे। वे अपने वजन के कारण 10 सेकेंड से ज्यादा दौड़ नहीं पाते थे।

असिस्ट करने के दौरान अर्जुन कपूर को महसूस हुआ कि वे कैमरे के पीछे काम करते हुए खुद को संतुष्ट नहीं पा रहे। उनके दिमाग में एक्टर बनने की धुन सवार हुई। लेकिन एक्टर बनने के बीच में रोड़ा था 50 किलो अतिरिक्त वजन। तब अर्जुन ने खुद पर काम करने की सोची।

ये भी पढ़ें- रोजाना चबाएं नीम के 4 पत्‍ते और फिर दांत से लेकर पेट तक की बीमारी से पाएं छुटकारा

बॉलीवुड निर्देशक बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने जब अपनी डेब्यू फिल्म में सिक्स पैक दिखाएं और सबको अपना दीवाना बना लिया। इसके लिए उन्होंने स्‍ट्रिक्स एक्सरसाइज फॉलो की। रोजाना एक्सरसाइज और खुद पर नियंत्रण रखकर अर्जुन ने चार साल में 50 किलो वजन कम किया। जानिए कैसे।

हाल में ही अर्जुन कपूर ने वर्कआउट करते हुए तस्वीरें शेयर की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "वजन घटाना मेरे लिए बचपन से ही बहुत मुश्किल भरी यात्रा थी। हर किसी का अपना संघर्ष होता है और मेरा भी रहा है। जिंदगी का असली मतलब तभी है जब आप गिर कर संभलते हैं और दोबारा कोशिश करते हैं। मेहनत हमेशा रंग लाती है, आज नहीं तो एक सप्ताह, एक महीना या एक साल बाद ही सही।"

कुल मिलाकर अर्जुन का मानना है कि लगातार मेहनत और खुद पर विश्वास के द्वारा ही वजन कम किया जा सकता है। अर्जुन वजन कम करने के लिए जिम में घंटों मेहनत करते थे और उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

अर्जुन कपूर ने किए ये वर्कआउट

  • वेट ट्रेनिंग और कार्डियो एक्सरसाइज
  • सर्किट ट्रेनिंग
  • क्रॉस फिट ट्रेनिंग
  • बेंच प्रेस
  • स्‍क्वैट्स
  • डेडलिफ्ट्स
  • पुलअप्स

क्या था डाइट प्लान
अर्जुन कपूर बहुत फूडी थे। यहां तक की वे एक बार में 6 मैकडोनाल्ड्स के बर्गर खा जाते थे। एक्सरसाइज के साथ ही अर्जुन ने महसूस किया कि वे बिना स्ट्रीक्ट डायट प्लान के वजन कम नहीं कर सकते तो उन्होंने जंकफूड खाना बंद कर दिया। इसके साथ ही एक नियमित आहार लेना शुरु कर दिया।

ब्रेकफास्ट
अर्जुन अपने दिन की शुरुआत टोस्ट, 4-6 अंडे और वर्कआउट के समय प्रोटीन शेक लेते है।

लंच
अर्जुन लंच पर बाजरा या आटा रोटी, दाल, सब्जी और चिकन खाते थे।

डिनर
अर्जुन डिनर पर फिश या चिकन और चावल खाते थे।

सफेद चावल के बजाय अर्जुन साउथ अमेरिकन ग्रेन का क्वीनोआ खाते थे जो कि प्रोटीनयुक्त था। कार्ब्स और मीठे से अर्जुन खुद को दूर रखते थे। शुगर के बजाय अर्जुन स्ट्राबेरी या अनानास जैसी चीजें खाते थे। मीठे से दूर रहने के लिए अर्जुन ब्लैक कॉफी पीते थे।

अब बनाई मस्कुलर बॉडी
अर्जुन कपूर इन दिनों 'पानीपत' फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। हाल में ही उन्होने अपमे मस्कुलर बॉडी की तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उन्होंने खुद को 'एक योद्धा हमेशा अपने मिशन के लिए काम करता है, फिर उसके रास्ते में चाहे जिनती बाधाएं आएं। आपको बता दें कि इस पिल्म में अर्जुन कपूर एक योद्धा का किरदार निभा रहे हैं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल