1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Happy Birthday Bhumi Pednekar: इस स्पेशल डाइट के कारण फैट से फिट हुई थीं भूमि पेडनेकर, सिर्फ 4 माह में किया 21 किलो वजन कम

Happy Birthday Bhumi Pednekar: इस स्पेशल डाइट के कारण फैट से फिट हुई थीं भूमि पेडनेकर, सिर्फ 4 माह में किया 21 किलो वजन कम

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 18, 2019 12:03 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 12:03 pm IST

Happy birthday Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड में भारी-भरकम शरीर के साथ किया था। लेकिन उन्होंनें मात्र 4 माह में 21 किलो वजन कम कर लिया। जानें उनका डाइट प्लान।

Bhumi Pednekar- India TV Hindi
Bhumi Pednekar

Happy Birthday Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की एकलौती ऐसी अभिनेत्री मानी जाती हैं जिन्होंने डेब्यू भी भारी-भरकम शरीर के साथ किया था। जी हां साल 2015 में आयुष्मान खुराना के साथ आई फिल्म 'दम लगाके हईसा' में अपना कई किलो वजन बढ़ाया था। जिसके बाद उन्होंने ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया। कि हर कोई देखकर हैरान रह गया। भूमि आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। जानें उन्होंने कैसे 4 माह में 21 किलो वजन कम किया था।

भूमि वजन कम करने के साथ-साथ फिटनेस और ग्मैरस तस्वीरों के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है।

अपने वजन के बारें में भूमि कहती है कि मोटा होना मेरे लिए परेशानी नहीं था, लेकिन अनहेल्दी होना थोड़ा टेंशन का कारण बन गया था। ज्यादा वजन होने के कारण जोड़ों और पीठ में दर्द होना शुरु हो गया था। इसके अलावा मेरे करियर के लिए यह सही नहीं था। जिसके बाद मैने वजन घटाने का फैसला लिया।

भूमि ने अपना वजन 60 प्रतिशत वर्कआउट से 40 प्रतिशत डाइट प्लान को फॉलो करके किया।

भूमि पेडनेकर डाइट प्लान (BHUMI PEDNEKAR Weight Loss Diet Plan)

भूमि से अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में अपने डाइट प्लान के बारें में शेयर किया था।

ब्रेकफास्ट

भूमि दिन की शुरुआत एक गिलास पानी के साथ करती हैं।
आधा या एक घंटे बाद दूध के साथ मूसली और अलसी और सूरजमुखी के बीज खाती हैं।
जिम जाने के एक घंटे पहले 2 अनाज से बनी ब्रेड 2 व्हाइट अंडे का बना हुआ ऑमलेट और फल में सेव या पपीता खाती हैं।

लंच
भूमि लंच में रोटी के साथ व्हाइट बटर, दाल तड़का के साथ ऑलिव ऑयल के साथ वेजीटेबल और एक कटोरी घर का बना हुआ दही के साथ बटर मिल्क लेती हैं।
ग्रिल्ड चिकन और ब्राउनी ब्रेड में वेजीटेबल और ग्रिल्ड चिकन से बना हुआ सैंडविच खाती हैं।
एक बाउल ब्राउन राइस के साथ चिकन ग्रेवी

स्नैक
करीब साढ़े 4 बजे फलों का सेवन जिसमें सेब, पपीता, अमरुद हो सकता है।
आधा घंटे बाद एक कप ग्रीन टी के साथ बादाम
करीब 7 बजे एक कप सलाद जो कि वेजीटेबल और फलों से बना होता है।

डिनर
अगर वेज खा रही हैं तो फ्रेश ग्रिल्ड पनीर/तोफू के साथ उबली हुई सब्जियां
वहीं अगर नॉनवेज खा रही है तो ग्रिल्ड मछली या पिर चिकन खाना पसंद करती हैं।

भूमि पेडनेस फिटनेस मंत्र (Bhumi Pednekar Fitness Secret)

दूध, दही, घी और मक्खन से की दोस्ती
इस बारें में भूमि कहती हैं सबसे पहले आप अपने डाइट को ठीक करे। इसके साथ ही दिमाग से निकाल दें कि घी, मक्खन और दूध से वजन बढ़ता है। रोजाना एक बार दूध से बनी हुई चीजें जरुर खाएं। इसमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रियंस पाए जाते है। जो कि आपके शरीर के लिए फायदेमंद है।

शुगर से बनाएं दूरी
अगर आप वास्तव में अपना वजन कम करना चाहते है तो शुगर से दूरा बनाना ही आपके लिए बेहतर है। इससे आपका वजन सबसे ज्यागा बढ़ता है।

हमेशा कुछ न कुछ खाते रहे
भूमि कहती हैं कि वजन कम करने के चक्कर में भूखा रहना सबसे गलत होता है। कभी भूखा न रहें साथ ही थोड़ा-थोड़ा खाते रहें। थोड़ा खाने से आपका वजन कभी अचानक से नहीं बढ़ेगा। सिर्फ इतना ही नहीं वजन कम करने के दौरान एक चीज जो सबसे खास है खुश रहें, शांत रहें, मेडिटेशन करें। खाने में हमेशा हल्का, फ्रेश और हेल्दी खाए।

भूमि के वर्कफ्रंट की बात करें तो  वह फिल्म ‘सांड की आंख’ में नजर आएंगी। ये कहानी दो दादियों की असल जिंदगी पर आधारित है, जिनके नाम चंद्रो और प्रकाशी तोमर है। तापसी और भूमि के लुक की वजह से ये फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। यह फिल्म दिवाली के मौक पर 25 अक्टूबर 2019 में रिलीज होगी। इसके अलावा वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल