1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. B' Day Spl: 46 साल की उम्र में खुद को यूं फिट रखती हैं मलाइका अरोड़ा, जानें बर्थडे गर्ल का फिटनेस और डाइट प्लान

B' Day Spl: 46 साल की उम्र में खुद को यूं फिट रखती हैं मलाइका अरोड़ा, जानें बर्थडे गर्ल का फिटनेस और डाइट प्लान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 23, 2019 11:39 am IST,  Updated : Oct 23, 2019 11:39 am IST

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी फिटनेस और स्टाइल के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। मलाइका अपनी फिटनेस को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानती हैं। जानें आखिर वो खुद को कैसे इतना फिट रखती हैं।

Malaika arora- India TV Hindi
Malaika arora Image Source : INSTRAGRAM

Happy Birthday Malaika Arora: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे फिट और हॉट अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। वह अधिकतर जिम, पिलाटे और योग स्टूडियो के बाहर स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट होती हैं। मलाइका अरोड़ा आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन उनकी फिटनेस देखकर कोई ये नहीं कह पाता कि वह इतने साल की हैं। 

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी फिटनेस और स्टाइल के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। मलाइका अपनी फिटनेस को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानती हैं। जानें आखिर वो खुद को कैसे इतना फिट रखती हैं। 

मलाइका अरोड़ा का फिटनेस सीक्रेट

मलाइका अरोड़ा अपने दिन की शुरूआत एक गिलास गुनगुने पानी में शहद और नींबू डालकर पीने के साथ करती हैं। 

Happy Birthday Malaika Arora: 'छैया-छैया' से 'मुन्नी बदनाम' तक ये हैं मलाइका के ना भूलने वाले आइटम सॉन्ग 

 

ब्रेकफास्ट

मलाइका अपने ब्रेकफास्ट में एक बाउल ताजे फल के साथ इडली, उपमा या फिर पोहा लेती हैं। इसके साथ ही मल्टीग्रेन टोस्ट और अंडा का व्हाइट पार्ट खाना पसंद करती हैं।

लंच
2 रोटी, चावल के साथ हरी सब्जियां, चिकन और स्प्राउट्स।

स्नैक्स
मलाइका स्नैक्स में पीनट बटर सैंडवीच लेना पंसद करती हैं। 

डिनर
एक बाउल सूप के साथ उबली हुई सब्जियां और सलाद खाती हैं। वह सोने के 2 घंटे पहले यानि करीब 8 बजे डिनर कर लेती हैं। इसके साथ ही वह अगर किसी पार्टी में गई तब भी वह 8 बजे के बाद कुछ नहीं खाती।  

Diwali 2019: इस दिवाली पर पटाखों के धुएं और प्रदूषण से खुद को इस तरह बचाएं

वर्कआउट के बाद
प्रोटीन शेक और केला खाना पसंद करती हैं। 

मलाइका घर का खाना काफी पसंद करती हैं। इसके साथ ही अपने शरीर को डिटॉक्स रखने के लिए अधिक मात्रा में पानी पीती हैं। इसके साथ ही दिनभर और डिनर के बाद यदि भूख लगती है तो नट्स और संतरा खाना पसंद करती हैं।

मलाइका अरोड़ा का वर्कआउट प्लान
मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वह अपने वर्कआउट में कई तरह के कार्डियों के साथ वेट ट्रेनिंग, कई तरह के डांस और योग करती हैं। 

  • 20 मिनट कार्डियो
  • सप्ताह में तीन दिन आधा या एक घंटा जिम में वेट लिफ्टिंग करती हैं। 
  • एरोबिक के साथ हिप-हॉप करती हैं। 
  • जब वो बोर होती हैं तो स्वमिंग भी करती हैं। 

  • डांस में मलाइका भारतनाट्यम, बज़ बैलेट और रूसियन बैलेट करना पसंद करती हैं। 
  • इसके साथ ही पिलाटे और योग करती है। 

वह अपने पिलाटे, कार्डियो, एरयिल योग आदि के वीडियो समय-समय पर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल