1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Taapsee Pannu Birthday: जानें प्यारी सी मुस्कान वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू का डाइट प्लान और वर्कआउट

Taapsee Pannu Birthday: जानें प्यारी सी मुस्कान वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू का डाइट प्लान और वर्कआउट

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Aug 01, 2019 07:18 am IST,  Updated : Aug 01, 2019 11:22 am IST

Happy Birthday Taapsee Pannu: एक्ट्रेस तापसी पन्नू रोजाना एक्सरसाइज में काफी पसीना बहाती हैं। इसके साथ ही एक खास डाइट फॉलो करती हैं। जानें तापसी का सीक्रेट डाइट प्लान और वर्कआउट।

Taapsee panuu- India TV Hindi
Taapsee panuu  

Happy Birthday Taapsee Pannu: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में राज़ करती हैं। पिंक, मुल्क, चश्मे बद्दूर, जुड़वा 2, बदला और मनमर्ज़ियां, नाम शबाना जैसी फिल्मों में उन्होंने कई बड़े अभिनेताओं और निर्देशकों के साथ काम किया है।  तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म 'मिशन मंगल' और 'सांड की आंख' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज हो रही है, इस फिल्म में लीड रोल में अक्षय कुमार हैं। इसके अलावा महिलाओं के मुद्दे पर बन रही उनकी अगली फ़िल्म 'थप्पड़' भी अभी से चर्चा में है, जिसे फ़िल्म 'मुल्क' फेम डायरेक्टर अनुभव सिन्हा बना रहे हैं।

 

एक्टिंग के साथ-साथ तापसी अपनी प्यारी सी मुस्कान और फिटनेस के कारण वह हर एक एक्ट्रेस को टक्कर देती नजर आती हैं। आज एक्ट्रेस तापसी पन्नू आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। तापसी अपनी फिटनेस में कड़ी मेहनत करती हैं। तापसी रोजाना एक्सरसाइज में काफी पसीना बहाती हैं। इसके साथ ही एक खास डाइट फॉलो करती हैं। जानें तापसी का सीक्रेट डाइट प्लान और वर्कआउट।

बिना बुखार के भी हो सकता है डेंगू, जानें इसके लक्षण, कारण, बचाव के साथ-साथ घरेलू उपाय

बर्थडे गर्ल तापसी पन्नू का वर्कआउट

तापसी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मैं जी भर के सोती हूं। अगर आप वर्कआउट करते हैं और आपकी जीवनशैली बहुत व्यस्त है, तो आपके लिए सोना बहुत ज़रूरी है।"

तापसी बताती हैं, "स्क्वैट्स खेलना मुझे पसंद है। इसे खेलने के दौरान बॉडी की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है और ये काफ़ी थकाऊ भी है। रोज़ाना आधे घंटे स्क्वैट्स खेलना मेरे लिए पर्याप्त है। इसी तरह आपको भी कोई ऐसी एक्टिविटी खोज लेनी चाहिए, जिसमें आपका मन लगता हो।

तापसी सोमवार से लेकर शुक्रवार तक जिम में काफी पसीना बहाती हैं। उनकी एक्सरसाइज में कार्डियो एक्सरसाइज, ट्रेडमिल पर रनिंग, जंप्स, पुशअप्स, डंबल बाइसेप्स एक्सरसाइज, ग्रीस बाइसेप्स एक्सरसाइज, साइकिल चलाना, वेट ट्रेनिंग आदि शामिल है। इसके अलावा उन्हें फुटबॉल, हॉकी और क्रिकेट खेलना भी पसंद हैं।

Best And Worst Food For Asthma Patients: अस्थमा के मरीजों के लिए ये फूड्स हैं वरदान, इन चीजों से बनाएं दूरी

बर्थडे गर्ल तापसी पन्नू का डाइट प्लान
तापसी अपने दिन की शुरूआत 1 लीटर गुनगुना पानी पीकर करती हैं। जिसके साथ वह नट्स खाना पसंद करती हैं।
 
तापसी पन्नू अपने वर्कआउट की तरह अपने डाइट प्लान का भी पूरा ध्यान रखती हैं। वह अपने डाइट में सादा खाना भी शामिल करती हैं। वह वजन कम करने के लिए कार्बोहाइड्रेट की चीजों का सेवन न करना केवल एक मिथक मानती हैं। वह ग्लूटिन खाने से दूर रहती हैं।

तापसी अपने खाने में ऐसी चीजें खाती हैं जो जल्दी पच जाएं। इसलिए वह रोटी, ब्रेड और राइस खाती है। रोजाना दूध पीती है। बादाम मिल्क में ऐसे मिनरल्स पाए जाते है जो उनकी कैलोरी के साथ प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करते हैं।

तापसी दिनभर में जितना पानी पी सकती हैं, उतना पीती है। यह फिटनेस और स्किन के लिए बहुत ही जरूरी है। पानी वर्कआउट के समय एनर्जी भी देता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को तेजी से बढ़ाता है।

GYM ज्वॉइन करने के बाद भी वजन नहीं हो रहा कम तो इन टिप्स को करें फॉलो, 15 दिन के अंदर दिखेगा फायदा

सुबह की शुऊआत
तापसी अपनी सुबह की शुरुआत 1 लीटर गुनगुने पानी के साथ करती है। इसके बाद ग्रीन टी और कुछ अखरोट, बादाम खाती हैं।

ब्रेकफास्ट
3 अंडे या फिर मसाला ऑमलेट लेती हैं।

लंच
कई बार जब उन्हें भूख नहीं लगती हैं तो वह लंच नहीं करती है।

डिनर
रोटी, दाल और कई तरह की सब्जियोंं को वो डिनर के रूप में  6 बजे तक खा लेती हैं। अगर उसके बाद उन्हें भूख लगी तो वह लाइट सूप या फिर ग्रिल्ड मछली खा लेती हैं।

तापसी ने 'नाम शबाना' फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी। वो इस फिल्म के लिए पूरे 6 दिन तक वर्कआउट करती थीं। जिसमें कार्डियो और प्लैंक्स के साथ-साथ स्क्वैट्स शामिल है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल