1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सपना चौधरी खुद को फिट रखने के लिए जिम में बहा रहीं है पसीना , वर्कआउट वीडियो हुआ वायरल

सपना चौधरी खुद को फिट रखने के लिए जिम में बहा रहीं है पसीना , वर्कआउट वीडियो हुआ वायरल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 20, 2019 03:53 pm IST,  Updated : Nov 20, 2019 03:53 pm IST

सपना ने अपने इंस्टाग्राम में एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। 

sapna choudhary - India TV Hindi
sapna choudhary  Image Source : INSTRAGRAM

एक्ट्रेस और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने लुक्स और बेहतरीन डांस के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन इस बार अपने लुक के कारण नहीं बल्कि वर्कआउट के कारण चर्चा में आ गई है। सपना ने अपने इंस्टाग्राम में एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। 

सपना चौधरी ने अपने इंस्टा पर वर्कआउट वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'राम राम इंडिया मैं सूपर वूमेन नहीं हूं, खाने से बहुत प्यार करती हूं। इसलिए वर्कआउट से भी उतना ही

करना पड़ता है। आप भी अपनी जिम स्टोरी शेयर करो। मुझे और famefoxbyfmg को टैग  जरूर करें। हम फ़िट तो इंडिया फ़िट।''

इस वीडियो की बात करें तो सपना चौधरी पिंक कलर के वर्कआउट आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने 2 चोटी बांधी हुई है। उन्हें जिम के अंदर जाते हुए दिखाया जा रहा है। जहां पर वह खुब पसीना बहाती हुआ नजर आ रही हैं। इसके बाद वह जिम से बाहर निकल रही हैं। 

1 मिनट के इस वीडियो में दिखाया गया है कि सपना खुद को फिट रखने के लिए कितनी कड़ी मेहनत कर रही हैं। ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वह खूब कमेंट्स और लाइक कर रहे हैं। 

सपना चौधरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बॉलीवुड फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' और 'नानू की जानू' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा कई म्यूजिक वीडियो में अपने जलवे बिखेर चुका है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल