1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. तुलसी में है सेहत का भंडार, करें यू इस्तेमाल

तुलसी में है सेहत का भंडार, करें यू इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 09, 2016 02:59 pm IST,  Updated : Nov 09, 2016 03:00 pm IST

तुलसी कई गुणों से भरपूर तुलसी के बारे में जो आपकी कई बीमारियों को छूमंतर करने की क्षमता रखती है। जानिए इसका सेवन करने से किनि-किन बीमारियों से बच सकते है।

breath
breath

सिर दर्द
सिर का दर्द सिर के दर्द में तुलसी एक बढि़या दवा के तौर पर काम करती है। तुलसी का काढ़ा पीने से सिर के दर्द में आराम मिलता है। तुलसी के पत्तों को पीसकर माथे में लगाने से सिर दर्द में आराम मिलेगा।

लिवर संबंधी समस्या
तुलसी की 10-12 पत्तियों को गर्म पानी से धोकर रोज सुबह खाएं। लिवर की समस्याओं में यह बहुत फायदेमंद है।

गुर्दे की पथरी
तुलसी गुर्दे को मजबूत बनाती है। यदि किसी के गुर्दे में पथरी हो गई हो तो उसे शहद में मिलाकर तुलसी के अर्क का नियमित सेवन करना चाहिए। छह महीने में फर्क दिखेगा।

कान में दर्द
तुलसी के पत्तों को सरसों के तेल में भून लें और लहसुन का रस मिलाकर कान में डाल लें। दर्द में आराम मिलेगा।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल