1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. तुलसी में है सेहत का भंडार, करें यू इस्तेमाल

तुलसी में है सेहत का भंडार, करें यू इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 09, 2016 02:59 pm IST,  Updated : Nov 09, 2016 03:00 pm IST

तुलसी कई गुणों से भरपूर तुलसी के बारे में जो आपकी कई बीमारियों को छूमंतर करने की क्षमता रखती है। जानिए इसका सेवन करने से किनि-किन बीमारियों से बच सकते है।

tulsi- India TV Hindi
tulsi

हेल्थ डेस्क: तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसके बारें में हर कोई जानता है। इसे समृद्धि और धार्मिकता का प्रतीक माना जाता है। तुलसी हमारी घर को ही नहीं आपकी सेहत का भी अधिक ख्याल रखती है। इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों से बच सकते है।  

ये भी पढ़े-

माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां कभी भी सांप, बिच्छू, मच्छर और हानिकारक कीड़े नहीं होते हैं। तो जानिए कई गुणों से भरपूर तुलसी के बारे में जो आपकी कई बीमारियों को छूमंतर करने की क्षमता रखती है। जानिए इसका सेवन करने से किनि-किन बीमारियों से बच सकते है।

सर्दी- जुकाम

तुलसी का सेवन करने से सर्दी-जुकाम आसानी से ठीक हो जाता है। इसके लिए तुलसी के 65 पत्ते और 8 काली मिर्च के 250 मिलीलीटर पानी में अच्छी तरह पका कर छान लें। फिर इसमें दूध और चीनी डालकर चाय की तरह पीए। इससे बुखार ठीक होगा और जुकाम कम होगा। या फिर 20 पत्ते और 6 काली मिर्च मिलाकर खाने से आराम मिलेगा।

स्ट्रेस
तुलसी की पत्तियों में तनाव रोधीगुण भी पाए जाते हैं। तनाव को खुद से दूर रखने के लिए कोई भी व्यक्ति तुलसी के 12 पत्तों का रोज दो बार सेवन कर सकता है। त्वचा रोग दाद, खुजली और त्वचा की अन्य समस्याओं में तुलसी के अर्क को प्रभावित जगह पर लगाने से कुछ ही दिनों में रोग दूर हो जाता है। नैचुरोपैथों द्वारा ल्यूकोडर्मा का इलाज करने में तुलसी के पत्तों को सफलता पूर्वक इस्तेमाल किया गया है। तुलसी की ताजा पत्तियों को संक्रमित त्वचा पर रगड़ें। इससे इंफेक्शन ज्यादा नहीं फैल पाता।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल