1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बदलते मौसमी में हो रही एलर्जी से है परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

बदलते मौसमी में हो रही एलर्जी से है परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 08, 2016 11:20 am IST,  Updated : Nov 08, 2016 11:22 am IST

कोई भी मौसम हो चाहे फिर वो गर्मी का हो या फिर सर्दियों का। मौसम बदलाव के कारण अगर आपने थोड़ा सा अपना ख्याल न रखा, तो आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जैसे कि नाक बहना, आंखों में जलन और छाती जमना आदि, तो अपनाएं ये उपाय...

aalergies- India TV Hindi
aalergies

हेल्थ डेस्क: कोई भी मौसम हो चाहे फिर वो गर्मी का हो या फिर सर्दियों का। मौसम बदलाव के कारण अगर आपने थोड़ा सा अपना ख्याल न रखा, तो आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जैसे कि नाक बहना, आंखों में जलन और छाती जमना आम बात होती है। इसके साथ ही कई लोगों को एलर्जी की समस्या हो जाती है। जो कि समय के साथ-साथ एक गंभीर बीमारी भी बन जाती है।

ये भी पढ़े-

एलर्जी शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली के धूलकणों, परागकणों और जानवरों के रेशों के प्रति प्रतिक्रिया की वजह से होती है। इन कणों के प्रतिरोध की वजह से शरीर में हेस्टामाइन निकलता है जो तेजी से फैल कर एलर्जी के जलन वाले लक्षण पैदा करता है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के मनोनीत अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल ने कहा कि एलर्जी के लक्षणों में जुकाम, आंखों में जलन, गला खराब होना, बहती या बंद नाक, कमजोरी और बुखार प्रमुख है। अगर समय पर इलाज न किया जाए तो यह हल्की एलर्जी साइनस संक्रमण, लिम्फ नोड संक्रमण और अस्थमा जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है।

इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आपको किस चीज से एलर्जी है। तभी आप एलर्जी से बच सकते हैं और होने पर इलाज भी हो सकता है।

उन्होंने कहा कि एलर्जी की पहचान करने के लिए कई किस्म के टेस्ट किए जाते हैं। एलर्जी स्किन टेस्टिंग जांच का सबसे ज्यादा संवेदनशील तरीका है, जिसके परिणाम भी तुरंत आते हैं। जब स्किन टेस्ट से सही परिणाम न मिलें, तब सेरम स्पैस्फिक एलजीई एंटी बॉडी टेस्टिंग जैसे ब्लड टेस्ट भी तब किए जा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े बचाव के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल