1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. जानिए सही दिशा में सोने के फायदे

जानिए सही दिशा में सोने के फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 25, 2016 02:04 pm IST,  Updated : Mar 25, 2016 02:15 pm IST

आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा कि उत्तर दिशा में सिर रखकर नहीं सोना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि क्यों लोग ऐसा कहते हैं या फिर क्यों उत्तर दिशा की ओर नहीं सोना चाहिेए, नहीं ना। आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि उत्तर दिशा में सोने से आपके स्व

stroke
stroke

गलत दिशा में सोने से हो सकती हैं लकवे,स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियां
देखा जाए तो 35 साल की उम्र में बुद्धिमत्ता के स्तर में गिरावट आ जाती  है। गलत दिशा में सोने पर इन धमनियों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा चुंबकीय खिचांव के कारण होता है। सोते समय जब शरीर बिल्कुल सीधा होता है तो नाड़ी की गति धीमी हो जाती है। शरीर में ये बदलाव इसलिए आता है क्य़ोकि रक्त अगर उसी स्तर पर रहेगा तो सिर में जरूरत से अधिक रक्त पहुंच सकता है और ये शरीर के लिए बहुत नुकसानदेह हो सकता है। अगर आप 5-6 घंटे तक उत्तर दिशा में सिर रखकर सोते है तो चुंबकीय खिंचाव सीधा दिमाग पर दबाव डालता है।

एक निशचित उम्र को पार करने के बाद हमारी रक्तशिराएं कमजोर हो जाती है और  गलत दिशा में सिर रखकर सोने से लकवे और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। गलत दिशा में सोने से कई तकलीफे होती हैं जैसे चैन की नींद नही आना।  ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सोते समय दिमाग में जितना रक्त जाना चाहिए उससे ज्यादा प्रवाह हो जाता है। थोड़े समय तक कोई समस्या सामने नहीं आती लेकिन लंबे समय तक गलत दिशा में सिर रखकर सोने से ये समस्याएं हो सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़े पूर्व दिशा में सोने के फायदे

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल