1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. चेचक के दाग को करना है हमेशा के लिए गायब, तो घर में बनाए यह स्पेशल दवा

चेचक के दाग को करना है हमेशा के लिए गायब, तो घर में बनाए यह स्पेशल दवा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 14, 2018 01:48 pm IST,  Updated : Jan 14, 2018 01:48 pm IST

चेचक के दाग काफी समय तक चेहरे पर असर छोड़ देते हैं। आज आपको बताते हैं कैसे इसके दाग से निजात पाया जाए। सबसे पहले आधा कप सरसों का तेल लेना है। फिर इसे एक बर्तन में डालकर धीमी आंच पर गर्म करना है। और फिर इसमें 7 से 8 नीम की पत्तियां डालनी है।

small pox- India TV Hindi
small pox

नई दिल्ली: चेचक के दाग काफी समय तक चेहरे पर असर छोड़ देते हैं। आज आपको बताते हैं कैसे इसके दाग से निजात पाया जाए। सबसे पहले आधा कप सरसों का तेल लेना है। फिर इसे एक बर्तन में डालकर धीमी आंच पर गर्म करना है। और फिर इसमें 7 से 8 नीम की पत्तियां डालनी है। 

इसे तब तक गर्म करना है जब तक ये पत्तियां काली न हो जाए। जब ये नीम की पत्तियां ठीक से काली हो जाए फिर इसे ठंडा होने देना है और फिर इसे छान लेना है। जब ये दवा तैयार हो जाए इसे रात में सोते वक्त चेचक के दाग पर लगा लें और फिर इसे पूरी रात छोड़ दें। साथ ही अगर आपको दाद, खुजली है तो इस 2 घंटे के लिए लगाए रहने दे। सबसे खास बात यह है कि इसे घर में बनाना काफी आसान है।

चेचक के निशान शरीर पर कहीं और हो तो वो छुप जाते है पर जब ये निशान चेहरे और गर्दन पर हो तो वो चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ देते है। कुछ लोग चिकन पॉक्स के दाग हटाने के लिए दवा और क्रीम इस्तेमाल करत है पर मनचाहे परिणाम नहीं मिल पाते। चेचक के निशान को दूर करने के लिए घरेलू उपाय देसी नुस्खे से भी इलाज कर सकते है।

चिकन पॉक्स के दाग हटाने का नेचुरल तरीका है नींबू का प्रयोग करना। हर रोज कुछ देर नींबू को दाग पर रगड़े और आदे से एक घंटे बाद साफ कर ले। इस उपाय से निरंतर और सही तरीके से करने पर दाग हल्के हो कर गायब होने लगते है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल