1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. मिनटों में चाहिए गोरापन तो घर में जरूर बनाए ये पेस्ट

मिनटों में चाहिए गोरापन तो घर में जरूर बनाए ये पेस्ट

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 07, 2018 12:51 pm IST,  Updated : Jan 07, 2018 12:51 pm IST

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए रोजना कुछ न कुछ करते ही हैं। लेकिन क्या इससे फायदा होता है?

Fair skin- India TV Hindi
Fair skin

नई दिल्ली: चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए रोजना कुछ न कुछ करते ही हैं। लेकिन क्या इससे फायदा होता है? आई आज आपको बताते हैं कि आप घर में ही बैठे कैसे अपने चेहरे की चमक बढ़ा सकते हैं।

चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए आपने कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया होगा। खास बात ये है है कि महंगे होने के साथ इनका असर आपके चेहरे पर भी कुछ ही समय बना रहता है, पर क्या आप जानते हैं आपके किचन में एक ऐसी चीज मौजूद है जो आपको रातोंरात दूध जैसा गोरा बना सकती है। 

दूध जैसी गोरी रंगत पाने के लिए आपको सबसे पहले चावल का आटा, चीनी और टमाटर चाहिए। ये तीनों ही चीजें आपके किचन में आसानी से मिल जाएंगी। इतना ही नहीं इन चीजों से तैयार किया गया ये ब्यूटी सीक्रेट इस्तेमाल करने में भी बेहद आसान है। 

सबसे पहले टमाटर का पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में एक चम्मच चावल का आटा और आधा चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इन तीनों चीजों को मिलाकर उसका मोटा सा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। पेस्ट सूखने पर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। पहली बार में ही इस पेस्ट के इस्तेमाल का असर आपके चेहरे पर दिखाई देने लगेगा।  

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल