1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. छोड़ना चाहते हैं नशे की लत, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

छोड़ना चाहते हैं नशे की लत, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 08, 2016 08:47 am IST,  Updated : Jun 08, 2016 10:25 am IST

अगर आप मादक पदार्थो के सेवन से दूर भाग रहे है, लेकिन चाह कर भी नहीं हो पा रहा है, तो हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारें में बता रहे है। जिसके सेवन से आप आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते है।

ginger tea
ginger tea

अदरक
यह नशा छोड़ने के बाद होने वाले दर्द को दूर करने के लिए अदरक मददगार होता है। दिन में कई बार अदरक की चाय पीने से काफी मदद मिलती हैं। पानी के एक कप में अदरक का टुकड़ा कुचलकर और उबालकर लें। इससे आपको नशे की ललसा खत्म हो जाएगी।

नींबू
नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। यह एक ऐसा पोषक तत्व है जो कि आपके शरीर में नेचुरल तरीके से डिटॉक्‍स करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को उत्‍तेजित करने में मदद करता है। अगर आप चाहते है कि आपको नशे से राहत मिले को इसके लिए आप सुबह 3 से 4 ताजे नींबू का रस निकालकर खाली पेट इसका सेवन करें। इसका सेवन करने से विषाक्‍त पदार्थों, अतिरिक्‍त फैट और मिनरल अपशिष्‍ट को शरीर से प्रभावी रूप से दूर कर सकते हैं।

शरीर को डिटॉक्‍स करें पानी
पानी में कई प्रकार के डिटॉक्‍सीफाइंग गुण होते हैं, जो कि मादक पदार्थों को छोड़ने में आपकी मदद करता है। इसलिए एक दिन में कम से कम 4 लीटर पानी जरुर पिएं। पानी में नेचुरल रुप से डिटॉक्स पाया जाता है जो शरीर में जाकर आपको मादक पदार्थो से दूर ररखने में मदद करेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े घरेलू उपायों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल