1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. पेट के अल्सर से हैं परेशान, तो अजमाएं ये घरेलू उपाय

पेट के अल्सर से हैं परेशान, तो अजमाएं ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 28, 2016 09:59 am IST,  Updated : Apr 28, 2016 10:02 am IST

अल्सर के बारें में वैज्ञानिकों का कहना है कि ये बैक्‍टीरिया हमारे शरीर में गंदे पानी या खराब खाने से पेट में प्रवेश करते हैं। जानिए घरेलू उपायों के बारें में...

banana
banana

  • केला पेट के अल्सर को खत्म करने में फायदेमंद है। क्योंकि इसमें एंटीबैक्‍टीरियल नामक तत्व पाया जाता है जो आपके पेट में मौजूद अल्सर को बढने से रोकता है। इसलिए इसका सेवन जरुर करना चाहिए। रोजाना ब्रेकफास्ट के बाद एक केला जरुर खाएं।
  • नारियल तेल एक प्राकृतिक सामग्री है जो पेट के कई रोगों को दूर करती है। इसमें एंटीबैक्‍टीरियल गुण होते हैं जो पेट का अल्‍सर पैदा करने वाले बैक्‍टीरिया का खात्‍मा करते हैं। जिससे आपको अल्सर से निजात मिल जाएगा।
  • आमतौर में एलोवेरा का इस्तेमाल सौंदर्य के लिए किया जाता है, लेकिन आप जानते है कि यह आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके जूस को रोजाना पानी के साथ मिलाकर पीने से कुछ ही दिनों में आपको अल्सर से निजात मिल जाएगी।

ये भी पढ़े-

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल