हेल्थ डेस्क: हमारी अनियमित दिनचर्या, धूम्रपान, खानपान की गलत आदतों के कारण जो एसिड बनती है। उसके कारण अल्सर जैसी बीमारी हो जाती है। कई लोगों में किए गए अध्य्यन में ये बात सामने आई कि पेट में अल्सर कई पेनकिलर्स और दवाओं की वजह से भी हो जाता है, क्योंकि कभी-कभी इन दवाओं से एसिड बन जाती है। साथ ही अल्सर होने का मुख्य कारण हेलिकोबैक्टर पायलोरी बैक्टीरिया है। इस बैक्टीरिया के होने से पहले डॉक्टर मानते थे कि अल्सर तनाव, पोषण की कमी आदि के कारण हो जाता है।
ये भी पढ़े-
अल्सर के बारें में वैज्ञानिकों का कहना है कि ये बैक्टीरिया हमारे शरीर में गंदे पानी या खराब खाने से पेट में प्रवेश करते हैं। अल्सर तब गंभीर होने लगता है जब आपको कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं जैसे, खून की उल्टी, मल में गहरे रंग का खून आना, उल्टी या मतली महसूस होना, अचानक वजन कम होना या फिर भूख में परिर्वतन होना आदि।
अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ है तो आपके किचन में ही ऐसे चीजें है। जिनका इस्तेमाल कर आप इस समस्या से निजात पा सकते है। अगर इस घरेलू उपायों से आपको आराम नहीं मिलता है तो आप डॉक्टर से संपर्क भी कर सकते है। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में।
अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में
संपादक की पसंद