1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. इन 8 आहार के सेवन से यूं पिघलेगी चर्बी जैसे मक्‍खन गरम चाकू पर

इन 8 आहार के सेवन से यूं पिघलेगी चर्बी जैसे मक्‍खन गरम चाकू पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 05, 2016 07:12 pm IST,  Updated : Jan 19, 2016 05:14 pm IST

हेल्थ डेस्क: बढ़ते वज़न से परेशान लोग इस पर काबू पाने या कम करने के लिये क्या क्या जतन नहीं करते लेकिन वज़न है कि घटने का नाम ही नहीं लेता। वज़न घटाने के लिये

home remedies for weight loss in hindi
home remedies for weight loss in hindi

5- मक्‍खन की तरह चर्बी पिघलाती हैं दालें

दालें भारतीय भोजन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्‍सा है और इसके विभिन्‍न प्रकार के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ होते हैं। यह आयरन का अच्‍छा स्रोत है और इसकी कमी चयापचय को धीमा कर सकती है। अपने आहार में नियमित रूप से दालों को शामिल कर चयापचय दर को बनाये रखने और फैट को प्रभावी रूप से कम करने में मदद मिलती है। अंकुरित दालों को सलाद के रूप में भी लिया जा सकता है।

6- लाल मिर्च मुंह ही नही चर्बी भी जलाती है

लाल मिर्च चर्बी जलाने में बहुत प्रभावी होती है। ब्रिटेन में हुए एक शोध के अनुसार, लाल मिर्च शरीर में व्याप्त अवांछित कैलोरी जलाने एवं मोटापा घटाने में मददगार साबित होती है। मिर्च में मौजूद कैप्सेसिन तत्व, मिर्च को गर्मी देकर भूख कम करता है और कैलॉरी को जलाते हुए ऊर्जा की खपत बढ़ा सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल