1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. पाना हैं चमकते हुए दांत, तो रात के समय करें ये काम

पाना हैं चमकते हुए दांत, तो रात के समय करें ये काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 28, 2016 09:24 pm IST,  Updated : Jul 28, 2016 09:27 pm IST

माना जाता है कि अगर आपके दांत मोतियों की तरह चमक रहे है त यह आपके व्यक्तित्व को भी निखरता है। साथ ही इससे आपका आत्मविश्वास बढता है। पीले दांत आपकी खूबसूरती को भी कम करता है साथ ही आपके आत्मविश्वास को भी गिराता है।

strawberry
strawberry

स्ट्रॉबेरीज
यह उपाय दांतों को चमकाने का सबसे अच्छा तरीका है। स्ट्राबेरी नेचुरल टीथ व्हाइटनर के रूप में काम करने की क्षमता रखता है। इसमें मैलिक एसिड नामक तत्व पाया जाता है तो आपके दांतों को सफेद और चमकदार बनाता है। इससे अपने दांतो को चमकाने के लिए सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को पीस लें। इसके पल्प में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं। इसके बाद ब्रश करने के बाद इस पेस्ट को अपनी अंगुली की मदद से से दांतो में लगाकर कम से कम 1 मिनट को छोड़ दे। इसके बाद कुल्ली कर लें। ऐसा करने से दांतों को डल और पीला बनाने वाली गंदगी दूर हो जाएगी। जिससे आपके दांत चमकने लगेगे।

बेकिंग सोडा
इस सोड़ा के बारे में कौन नहीं जानता है। इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा खाना बनाने में किया जाता है, लेकिन आप जानते है कि इससे आप अपने दांत भी चमका सकते है। इसके लिए टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा को बराबर मात्रा में मिला लें। फिर समान रूप से ऊपरी और निचले दांतों पर लगा लें। इसके बाद आधा घंटा ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से कुल्ला कर लें। इससे आपको तुरंत फायदा दिखेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल