1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रात को सोने से पहले पिएं दूध और शहद का कॉम्बिनेशन, मिलेंग ये बेहतरीन फायदे

रात को सोने से पहले पिएं दूध और शहद का कॉम्बिनेशन, मिलेंग ये बेहतरीन फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 11, 2017 03:17 pm IST,  Updated : Oct 11, 2017 03:17 pm IST

दूध में अधिक मात्रा में विटामिन ए, विटामिन बी और डी के अलावा कैल्शियम, प्रोटीन और लैक्ट‍िक एसिड पाया जाता है। तो वहीं दूसरी ओर शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाया जाता है। जानिए इस कॉम्बिनेशन के बेहतरीन लाभ के बारें में...

honey - India TV Hindi
honey

हेल्थ डेस्क: दूध पीने से सेहत में कितना निखार आता है लेकिन गर्म दूध पीने से हमें क्‍या लाभ पहुंचता है, ये बहुत कम लोगो को पता है। इसलिए दूध पीनी बहुत ही आवश्यक है। लेकिन कुछ ही लोगों को ये बात पता है कि दूध पीने का भी एक समय होता है। जिससे आपको पूरा फायदा मिले। इसी तरह हम दूध के साथ क्या चीज ले रहे है। इससे हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पडेगा।

दूध पीने के आप बेहतरीन लाभ जानते होगे आप, लेकिन क्या आप जानते है कि गुनगुने दूध में शहद मिलाकर पीएं तो इसके गुण कई गुना और बढ़ जाएंगे। रात को सोने से पहले इसे पीने से आपको स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं में फायदा मिलेगा। जानिए फायदों के बारें में।

दूध में अधिक मात्रा में विटामिन ए, विटामिन बी और डी के अलावा कैल्शियम, प्रोटीन और लैक्ट‍िक एसिड पाया जाता है। तो वहीं दूसरी ओर शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाया जाता है। ऐसे में इन दोनों को मिलाने से जब दूध और शहद के तत्व मिलते है तो यह एक औषधि बन जाते है। जानिए फायदों के बारें में।

 

  • अगर आप गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद मिला कर पीती है तो इससे आपकी प्रजनन क्षमता बढ़ जाएगी और शुक्राणुओं की संख्‍याभी 60 मिलियन तक पहुंच जाएगी। इसे एक हर्बल दवा के रुप में पीएं।
  • अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो सोते समय इसका सेवन करें। दूध और शहद में मौजूद शुगर और ट्रिप्टोफैन नामक तत्व बॉडी को रिलैक्स करते है। जिससे आपको अच्छी नींद आती हैं।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में जानें और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल