1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. जल्दी में करना है वजन कम तो इस तरीके से पीए ग्रीन टी

जल्दी में करना है वजन कम तो इस तरीके से पीए ग्रीन टी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 29, 2019 08:11 am IST,  Updated : Mar 29, 2019 08:11 am IST

जब भी आप वजन कम करने की सोचते हैं तो आपके दिमाग में सबसे पहले आता जिम, कई घंटों तक वर्क आउट, डाइटिंग, ग्री टी। लेकिन अगर हम आपको कहें कि ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं आपको बस कुछ बातों की ख्याल रखने की जरूरत है तो आप क्या कहेंगे? 

green tea- India TV Hindi
green tea

नई दिल्ली: जब भी आप वजन कम करने की सोचते हैं तो आपके दिमाग में सबसे पहले आता जिम, कई घंटों तक वर्क आउट, डाइटिंग, ग्री टी। लेकिन अगर हम आपको कहें कि ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं आपको बस कुछ बातों की ख्याल रखने की जरूरत है तो आप क्या कहेंगे? जी हां आपको जल्दी में वजन कम करना है तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। आपको ग्रीन टी के जगह पर 'रोज टी' पीना शुरू करना होगा। साथ ही रोज टी के साथ एक बात और कही जाती है कि अगर आप रोज टी पीना शुरू करते हैं तो आपके बालों के साथ-साथ स्कीन भी ग्लो करने लगता है और इसका असर कुछ दिनों के अंदर ही दिखने लगता है। आप अगर रोजाना रोज टी पी रहे हैं तो आपकी स्कीन ग्लो करेगी साथ ही आपका मूड पूरे दिन खुशनुमा बना रहेगा।अगर आप फिटनेस के बारे में सोचते हैं और फिट रहने की कोशिश करते हैं तो हो न हो, ग्रीन टी जरूर पीते होंगे. बीते कुछ सालों में ग्रीन टी की लोकप्रियता काफी बढ़ी है.

वजन कम करने वालों का तो ये पसंदीदा पेय है. इसके अलावा स्क‍िन की क्वालिटी सुधारने, मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने और लंबे समय तक एक्ट‍िव बने रहने के लिए भी ग्रीन टी पीना फायदेमंद है। ग्रीन टी फायदेमंद है लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप एक के बाद एक कई कप ग्रीन टी पी जाएं।

आमतौर पर लोग ऐसी गलती करते हैं. इसके साथ ही ग्रीन टी पीने का एक सही समय भी तय होना चाहिए, वरना ये नुकसानदेह भी हो सकता है. ग्रीन टी में कैफीन और टेनिन्स पाए जाते हैं, जो गैस्ट्रिक जूस को डाइल्यूट करके पेट को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसके बहुत अधि‍क इस्तेमाल से चक्कर आने, उल्टी आने और गैस होने जैसी प्रॉब्लम हो सकती हैं।

ग्रीन टी के फायदे पाने के लिए जरूरी है कि आप ग्रीन टी सही समय पर और सही मात्रा में लें।

अगर आपको भी ग्रीन टी के इस्तेमाल का सही समय और तरीका पता नहीं है तो ये टिप्स आपकी मदद करेंगे।

1. खाली पेट कभी भी ग्रीन टी न पिएं।

2. खाना खाने से एक या दो घंटे पहले ही ग्रीन टी पी लें।

3. कुछ लोग ग्रीन टी में दूध और चीनी मिलाकर पीते हैं. ग्रीन टी में चीनी और दूध मिलाने से परहेज करें।

4. ग्रीन टी को शहद के साथ मिलाकर पीना फायदेमंद रहेगा।

5. खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीना खतरनाक हो सकता है।

6. एक दिन में दो या तीन कप ये ज्यादा ग्रीन टी पीना खतरनाक हो सकता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल