1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. OMG! बिना सर्जरी के इस महिला ने किया 124 किलो वजन कम, करीका जान रह जाएंगे हैरान

OMG! बिना सर्जरी के इस महिला ने किया 124 किलो वजन कम, करीका जान रह जाएंगे हैरान

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : May 29, 2018 05:14 pm IST,  Updated : May 29, 2018 05:52 pm IST

स्कॉटलैंड में रहने वाली डी चान का वजन 3 साल पहले 235 किलो था। इस भारी भरकम शरीर के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन फिर चान ने अपने वजन को घटाकर 111 किलो कर लिया, यानी पूरे 124 किलो कम। इसके लिए उन्होंने सम्मोहन विधा को आजमाया। जानि कैसे हुआ ये चमत्कार।

dee chain
dee chain

ऐसे किया अपना वजन कम
डेली मेल के मुताबिक, एक दिन डी चान ने टीवी पर वेट लॉस एक्सपर्ट स्टीव मिलर का प्रोग्राम देखा और उनसे सम्पर्क किया। स्टीव ने चान को हिप्नोथैरेपी और बातचीत के जरिए वेट लॉस में मदद की। चान का कहना है कि स्टीव ने हिप्नोथैरेपी के जरिए मेरा माइंड डायवर्ट किया और मैंने महसूस किया कि अभी तक मैं गलत निर्णय लेती आ रही थीं।

इसके बाद मैने वजन कम करने के लिए खुद ही प्रयास किया। तीन साल लंबी मेहनत के बाद चान ने 124 किलो वजन कम कर लिया है। अब उनका टारगेट पैंतीस किलो वजन और कम करना है।

अब चान कर रही है दूसरे लोगों को प्रोत्साहित
अपना वजन कम करने के बाद चान स्टीव के सहयोग से अपने जैसे दूसरे लोगों की मदद के लिए हिप्नोथैरेपिस्ट बनना चाहती हैं। स्टीव ने उन्हें एसोसिएशन ऑफ वेट लॉस हिप्नोथेरेपिस्ट में सलाहकार के रूप में अपॉइंट कर लिया है। चान का कहना है कि जिस तरह हिप्नोथैरेपी के जरिए उनकी जिंदगी में खुशनुमा बदलाव आया है वैसा ही वे दूसरों की जिंदगी में भी लाना चाहती हैं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल