1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. मछली बनाने के बाद बर्तन से आने वाले बदबू को चुटकियों में हटाएगा ये खास चीज

मछली बनाने के बाद बर्तन से आने वाले बदबू को चुटकियों में हटाएगा ये खास चीज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 21, 2018 08:29 am IST,  Updated : Apr 21, 2018 08:29 am IST

मछली बनने के बाद उसकी बदबू दूर तक फैलती है। सिर्फ यही नहीं आप जिस बर्तन में मछली बनाते है उसे धोने के बाद भी उसमें काफी समय तक बदबू रहती है। मछली खाने के शौकीन लोगों को इसे खाने का अब एक और बहाना मिल गया है।

fish - India TV Hindi
fish 

नई दिल्ली: मछली बनने के बाद उसकी बदबू दूर तक फैलती है। सिर्फ यही नहीं आप जिस बर्तन में मछली बनाते है उसे धोने के बाद भी उसमें काफी समय तक बदबू रहती है। मछली खाने के शौकीन लोगों को इसे खाने का अब एक और बहाना मिल गया है। आप चाहे मछली को फ्राई करके बनाएं या फिर ग्रिल्ल, बदबू तो उसमें आती ही है। मछली पकाने के बाद अब आपको बर्तनों से आने वाली इसकी बदबू से परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये आसान तरीके आपको इस समस्या से झट से छुटकारा दिला देंगे। 

नींबू

नींबू में अच्छी महक होने के कारण यह बर्तनों से बदबू को हटाने में कारगर होता है।मछली की महक को दूर करने के लिए बर्तन को नींबू के छिलके से रगडे़ और उसे 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। आप बर्तन धोने के लिए दूसरे नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप एक कपड़े को नींबू के रस में डुबाकर बर्तन को साफ करें।

सिरका 
सिरके से बर्तनों को साफ किया जा सकता है। सिरका ना केवल जमे दाग हटता है बल्कि यह बर्तनों को भी चमका देता है। अगर आप बर्तनों से महक को हटाने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले बर्तन को सामान्य साबुन से धो लें। इसके बाद बर्तन में एक चम्मच सिरका डाल कर छोड़ दें। फिर बाद में इसे पानी से धो लें।

संतरे का छिलका
महक को दूर करने में संतरे के छिलके भी बहुत मददगार होते हैं। अगर आप मछली बनाने के बाद बर्तन में नींबू या संतरे का छिलका उबालेगीं और 30 मिनट के बाद उसे लिक्विड सोप से धो लेगीं तो उसमें बदबू नहीं आएगी।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल