1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. घर में है चूहें, इन घरेलू उपायों से भगाएं तुरंत

घर में है चूहें, इन घरेलू उपायों से भगाएं तुरंत

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2017 05:14 pm IST,  Updated : Dec 07, 2017 05:14 pm IST

घर में लाख सफाई रखने के बावजूद अगर चूहें नहीं भाग रहे हैं तो करें यह उपाय।

rat- India TV Hindi
rat

हेल्थ डेस्क: घर में लाख सफाई रखने के बावजूद अगर चूहें आपके लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। जिन्हें मारने के लिए आप कभी रैट किलर तो कभी पिंजरे का सहारा लेकर थक चूके हैं तो ये कुछ कारगर घरेलु नुस्खे अपनाकर आप इन्हें घर से बाहर निकाल सकते हैं। 

प्याज
प्याज

प्याज

बहुत कम ही लोग जानते हैं कि चूहें प्याज की गंध बर्दाश नहीं कर पाते हैं। जिस जगह प्याज रखा होता है वो उस जगह से दूर भागने लगते है। इसके लिए आप प्याज के टुकड़ो को उस स्थान पर रखिएं, जहां से चूहें आपके घर में प्रवेश करते हैं। कुछ दिनों तक ऐसा करने पर आप देखेंगे कि जल्ह ही घर से चूहे गायब हो जाएंगे। 

पुदिना
पुदिना

पुदीना
पुदीने की महक चूहों को काफी परेशान करती है। इसके लिए आप पुदीने की पत्तिंयों को रुई या पेपर में लपेटकर उस जगह पर रखें जिस जगह घर में सबसे ज्यादा चूहें आते है। इसके अलावा आप पुदीने की पत्तियों को पीस कर उसका लेप भी घर की खिड़कियों और दरवाजों पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर में चूहें नही आएंगे।

तेज पत्ता
तेज पत्ता

तेज पत्ता
खाने का स्वाद बढ़ाने वाला तेज पत्ता चूहों का दुश्मन है। इसकी तेज गंध चूहों को परेशान करने के लिए काफी होती है। इसकी गंध से वो दूर भागते हैं। अगर आप भी घर में चूहों से परेशान हैं तो आप तेज पत्ते को घर में उस जगह रख दें जहां चूहों का सबसे अधिक आना जाना होता हो। चूहें हमेशा के लिए भाग जाएंगें।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल