1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सुबह उठकर ये स्पेशल ड्रिंक आपके पेट की चर्बी को पल भर में कर देगा छूमंतर

सुबह उठकर ये स्पेशल ड्रिंक आपके पेट की चर्बी को पल भर में कर देगा छूमंतर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 05, 2018 03:39 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 03:56 pm IST

आज की लाइफस्टाइल में पेट बाहर निकलना काफी शर्मिंदगी की बात है। आजकल बीजी लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज करने का मौका नहीं मिल पाता है। जब किसी का वजन बढ जाता है तो उसका असर सबसे पहले पेट और कमर के आस पास दिखता है।

weight loss- India TV Hindi
weight loss

हेल्थ डेस्क: आज की लाइफस्टाइल में पेट बाहर निकलना काफी शर्मिंदगी की बात है। आजकल बीजी लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज करने का मौका नहीं मिल पाता है। जब किसी का वजन बढ जाता है तो उसका असर सबसे पहले पेट और कमर के आस पास दिखता है।

वजन बढ़ने के साथ-साथ कई बीमारियां घर कर जाती है। जैसे हाई ब्लड प्रेशर, शुगर औऱ फैटी लीवर। अगर आप पेट की चर्बी को कम करने का सोच रहे हैं तो सबसे पहले इन दो बातों का ख्याल रखें। एक तो सबसे पहले क्या खाना है ? दूसरी चीज एक्सरसाइज।

 

अगर आप भी अपने टमी फैट की वजह से स्टाइलिश कपड़े पहनने से पहले दस बार सोचते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। वैसे तो मोटापा शरीर के किसी भी हिस्से पर अच्छा नहीं लगता है, लेकिन टमी फैट सबसे जिद्दी होता है। ज्यादातर देखा गया है कि पेट के पास जमा चर्बी को कम करने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। आइए जानते हैं कैसे इस जादुई नुस्खे की मदद से आप पेट के पास जमा इस चर्बी से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। 

सामग्री

1 नींबू
1 चम्मच अदरक का रस
1 गिलास गर्म पानी

विधि
सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच अदरक के रस के साथ 1 नींबू के रस को अच्छी तरह मिला लें। नींबू और अदरक के इस पानी को सुबह उठकर रोजाना पीएं। रोजाना ये उपाय करने से आपका टमी फैट जल्द ही गायब हो जाएगा। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल