1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. महिलाएं ज्यादा होतीं अनिद्रा की शिकार

महिलाएं ज्यादा होतीं अनिद्रा की शिकार

 Written By: IANS
 Published : Sep 18, 2015 07:21 pm IST,  Updated : Sep 18, 2015 07:22 pm IST

न्यूयॉर्क: पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अनिद्रा बीमारी की अधिक शिकार होती हैं, जिसका कारण अनुवांशिक है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। महिलाओं में अनिद्रा की अनुवांशिकता की संभावना 59 फीसदी, जबकि

महिलाएं ज्यादा होतीं...- India TV Hindi
महिलाएं ज्यादा होतीं अनिद्रा की शिकार: रिपोर्ट

न्यूयॉर्क: पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अनिद्रा बीमारी की अधिक शिकार होती हैं, जिसका कारण अनुवांशिक है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। महिलाओं में अनिद्रा की अनुवांशिकता की संभावना 59 फीसदी, जबकि पुरुषों में 38 फीसदी होती है।


अमेरिका के रिचमंड स्थित वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी में डॉक्टरेट कर रही व अध्ययन की लेखक मैकेंजी लिंड ने कहा, "यह अध्ययन दर्शाता है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अनिद्रा के लक्षणों के विकास में जींस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, जो वयस्क के नमूने में लैंगिक असमानता के लिए पहला औपचारिक सबूत प्रदान कर रहा है।" पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अनिद्रा की बीमारी बेहद आम है, जिसमें सोने में परेशानी होती है।

शोध दल ने वर्जीनिया एडल्ट स्टडीज ऑफ साइकियाट्रिक एंड सब्सटांस यूज डिजॉर्डर से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया, जो लगभग 7,500 प्रतिभागियों के आंकड़े प्रस्तुत करता है। यह अध्ययन पत्रिका 'स्लीप' में प्रकाशित हुआ है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल