1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अब इस टेस्ट के द्वारा आंत में मौजूद सूक्ष्म जीवाणुओं का चलेगा पता: शोध

अब इस टेस्ट के द्वारा आंत में मौजूद सूक्ष्म जीवाणुओं का चलेगा पता: शोध

 Reported By: IANS
 Published : Sep 08, 2019 05:43 pm IST,  Updated : Sep 08, 2019 05:43 pm IST

अमेरिका के एक संस्थान के वैज्ञानिकों ने कुछ खास रक्त जांच के जरिए मानव शरीर की आंत में मौजूदा सूक्ष्म जीवाणुओं की विविधता का अनुमान लगाने का एक तरीका विकसित किया है।

Intestinal microbial diversity can be estimated from stomach bacterial blood test saya research- India TV Hindi
Intestinal microbial diversity can be estimated from stomach bacterial blood test saya research

अमेरिका के एक संस्थान के वैज्ञानिकों ने कुछ खास रक्त जांच के जरिए मानव शरीर की आंत में मौजूदा सूक्ष्म जीवाणुओं की विविधता का अनुमान लगाने का एक तरीका विकसित किया है।

सिएटल के इंस्टीट्यूट फॉर सिस्ट्मस बायोलॉजी (आईएसबी) के वैज्ञानिकों ने एक व्यक्ति के शरीर के रक्त में मौजूद छोटे अणुओं और उसकी आंत में मौजूद सूक्ष्म जीवाणुओं की संख्या के बीच संबंध का पता लगाया है। उनके अध्ययन के नतीजे नेचर बायोटेक्नोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

सूजी में पाए जाते हैं कई पोषक तत्व, जो दिलाएं इन खतरनाक बीमारियों से निजात

शोध के मुताबिक वैज्ञानिकों की इस खोज से आंत में सूक्ष्म जीवाणुओं की कम विविधता वाले लोगों की पहचान करने के लिए एक तीव्र, सस्ती और विश्वसनीय रक्त जांच विकसित करने की संभावना बनेगी।

रोजाना रात को करें 1 गिलास दूध के साथ 1 चम्मच अश्वगंधा का सेवन, मिलेगा इन बीमारियों से हमेशा के लिए निजात

शोधार्थियों के मुताबिक सूक्ष्म अणुओं के विश्लेषण और आंत की सूक्ष्म विविधता के बीच संबंध अनवरत पाये गए। लेकिन ऐसा मोटापे के शिकार लोगों में नहीं पाया गया। गौरतलब है कि मानव शरीर के पाचन तंत्र में कई सूक्ष्म जीवाणु मौजूद होते हैं जो संरक्षण क्रियाकलाप करते हैं, जबकि कुछ बीमारी का कारण बनते हैं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल