1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना रात को करें 1 गिलास दूध के साथ 1 चम्मच अश्वगंधा का सेवन, मिलेगा इन बीमारियों से हमेशा के लिए निजात

रोजाना रात को करें 1 गिलास दूध के साथ 1 चम्मच अश्वगंधा का सेवन, मिलेगा इन बीमारियों से हमेशा के लिए निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 08, 2019 02:15 pm IST,  Updated : Sep 08, 2019 02:15 pm IST

आयुर्वेद के लेख चरक संहिता में दूध और अश्वगंधा को एक साथ लेने की बात कही गई है। जानें किस तरह इसका सेवन कर आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

Ashwagandha Milk health benefit- India TV Hindi
Ashwagandha Milk health benefit

अश्वागंधा को आर्युवेद में एक औषधि के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। अश्वगंधा का सेवन करने से कमजोरी, नींद की कमी, तनाव, गठिया जैसी बीमारियां तेजी से दूर हो जाती है। इसका इस्तेमाल सिर्फ आर्युवेद में नहीं बल्कि यूनानी, अफ्रीकी चिकित्सा, सिद्ध चिकित्सा आदि में भी किया जाता है। आयुर्वेद के लेख चरक संहिता में दूध और अश्वगंधा को एक साथ लेने की बात कही गई है। 'कार्य कारण सिद्धांत' नाम के इस लेख में  इस बारे में पूरी जानकारी दी गई है। जानें किस तरह दूध और अश्वगंधा का सेवन कर आप अपना वजन कम करने के साथ-साथ किन बीमारियों से बचाव हो सकता है।

वजन करें कम

रोजाना एर गिलास दूध में एक चम्मच अश्वगंधा और मीठापन के लिए एक चम्मच शहद मिला लें। रोजाना इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करेगा। जिससे आपका वजन तेजी से कम होगा। 

कमजोरी से पाएं निजात
अश्वगंधा और दूध आपके शरीर को मजबूत भी बनाता है। इसके लिए रोजाना 2 ग्राम अश्वगंधा पाउडर के साथ 125 ग्राम त्रिकाटू पाउडर एक गिलास दूध में मिक्स करके पी लें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।

ऑस्टियोपोरोसिस
अगर आपको ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी है तो उसमें दूध और अश्वगंधा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए 2 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण को 1 ग्राम अर्जुन छाल पाउडर के साथ दिन में 2 बार दूध के साथ लें।

हाई ब्लड प्रेशर
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप इसका सेवन कर काफी हद तक कंट्रोल कर सकते है। इसके लिए 2 ग्राम अश्वगंधा पाउडर के साथ 125 ग्राम मोटी पिसती और 1 गिलास दूध के साथ लें।

काले चने को गुड़ के साथ खाएं, खत्म हो जाएगी एनीमिया की समस्या

Ashwagandha Milk health benefit
Ashwagandha Milk health benefit

अच्छी नींद
अगर आपको दिनभर थकान से भरे रहते हैं और रात को अच्छी नींद नहीं आती है तो रोजाना 1 चम्मच अश्वगंधा के साथ एक गिलास दूध पीना शुरु कर दें।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
इसमें ऐसे गुण पाए जाते है जो आपके शरीर में होने वाले किसी भी पोषक तत्व की कमी को पूरा कर देता है। इसलिए रोजाना एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर के साथ एक गिलास दूध पिएं।

खांसी और सांस की समस्या दूर करता है प्याज का सेवन, यूं करें इस्तेमाल

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल