1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. एसिडिटी से पाना है तुरंत निजात, तो करें ये काम

एसिडिटी से पाना है तुरंत निजात, तो करें ये काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 26, 2016 04:50 pm IST,  Updated : Nov 26, 2016 06:00 pm IST

अगर आपको भी एसिडिटी की समस्या हो जाती है, तो आप योगा थेरेपी कर इस समस्या से कुछ ही देर में निजात पा सकते है। वह है जल शामक मुद्रा। इस थेरेपी से आपको पीरियड्स के समय होने वाली समस्याओं से भी निजता मिल सकता है। जानिए इसे करने की विधि के बारें में।

acidity- India TV Hindi
acidity

हेल्थ डेस्क: आज के समय में अधिकांश लोग एसिडिटी की समस्या से ग्रसित रहते है। इसका मुख्य कारण होता है। अनियमित खानपान, गलत समय में भोजन करना। हम अपनी लाइफ में इतने व्यस्त हो गए है कि हम यह भूल जाते है कि जिस चीज का हम सेवन कर रहे है वो हमारे लिए कितना फायदेमंद और कितना हानिकारक है।

ये भी पढ़े-

हम जंक फूड, फास्ट फूड में कुछ ज्यादा ही निर्भर हो गए है। जिसके कारण इसका पूरा असर हमारे शरीर में पडता है। इन्ही समस्याओं में एक समस्या है एसिडिटी की। इस समस्या के कारण आपका कुछ भी करने का मन नहीं करता है।

अगर आपको भी एसिडिटी की समस्या हो जाती है, तो आप योगा थेरेपी कर इस समस्या से कुछ ही देर में निजात पा सकते है। वह है जल शामक मुद्रा। इस थेरेपी से आपको पीरियड्स के समय होने वाली समस्याओं से भी निजता मिल सकता है। जानिए इसे करने की विधि के बारें में।

ऐसे करें ये योगा थेरेपी

सबसे पहले आराम से बैठ जाएं। चाहे तो आप कुर्सी में भी बैठ सकते है। इसके बाद अपनी छोटी उंगली को अंगूठे के नीचे दबाएं। इस तरह दोनों हाथो से करें।
अपने घुटनों पर हाथ रखकर और आंखें बंद करके करीब तीन मिनट तक बैठें।

ऐसे मिलता है फायदा
योग थेरेपी में ऐसा माना जाता है कि अंगूठे में अग्नि तत्व और छोटी अंगुली में जल तत्व होते हैं। यानि छोटी उंगली को नीचे दबाने से (एसिड के मामले में) अत्यधिक पानी को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसी तरह अंगूठे से अग्नि तत्व को कम करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इस मुद्रा से स्ट्रेस भी कम होता है। जाहिर है स्ट्रेस को एसिडिटी लेवल के साथ जोड़कर देखा जाता है। कुल मिलाकर इस मुद्रा से बहुत राहत मिलती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल