1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सैनिटरी नैपकिन्स को लेकर काजोल ने दिया कुछ ऐसा जवाब, तेजी से होने लगी ट्रोल

सैनिटरी नैपकिन्स को लेकर काजोल ने दिया कुछ ऐसा जवाब, तेजी से होने लगी ट्रोल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 18, 2018 05:36 pm IST,  Updated : Jan 18, 2018 05:36 pm IST

ऐसे में कोई सेलेब्स बड़ा ही गैरजिम्मेदारी बयान दें तो हर किसी को निराशा होती है। ऐसा ही कुछ काजोल ने किया। जहां एक ओर बॉलीवुड में सैनिटरी नैपकिन्स को लेकर फिल्म बन रही है। वहीं दूसरी और कुछ सेलेब्स ऐसी सोच रखते है।

kajol- India TV Hindi
kajol

हेल्थ डेस्क: साल 2017 में जब से GST लागू हुआ है। जबसे कई चीजों में लगें GST का जोरों शोरों से विरोध किया जा रहा है। सबसे ज्यादा सैनेटरी नैपकिन में लगे 12 प्रतिशत GST में हो रहा है। हर कोई इसके खिलाफ खड़ा हो रहा है। इसकों लेकर कई सेलेब्स साथ दे रहे है तो कुछ इस बारें में बात करने से कतरा रहे है।

ऐसे में कोई सेलेब्स बड़ा ही गैरजिम्मेदारी बयान दें तो हर किसी को निराशा होती है। ऐसा ही कुछ काजोल ने किया। जहां एक ओर बॉलीवुड में सैनिटरी नैपकिन्स को लेकर फिल्म बन रही है। वहीं दूसरी और कुछ सेलेब्स ऐसी सोच रखते है।

काजोल को हाल में ही 'स्वच्छ आदत स्वच्छ भारत अभियान' का एडवोकेसी एम्बैसडर चुना गया जिसके बाद वो पहुंची इसी से जुड़े एक इवेंट में और वहां उनसे कई सवाल पूछे गए।

इन्हीं में एक सवाल था कि सैनिटरी पैड में लगें GST के बारें में आप क्या कहेंगी। जिसपर उनका जवाब था कि,''मुझे नहीं लगता है कि मैं कोई एक्सपर्ट हूं कि GST के बारें में डिस्कस करूं। मैं एक एक्टर हूं। मुझे नहीं लगता है कि इसके अलावा मैं और कोई दूसरी नौकरी कर सकती हूं। जहां तक सैनेटरी नैपकीन की बात है, तो मुझे लगता है कि दूध और चावल पर भी कर लगता है..तो मुझे लगता है कि सरकार जानती है कि क्या अच्छा है और क्या होना चाहिए।"

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल