1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. भूलकर भी ज्यादा चुकंदर का न करें सेवन, दे सकता है कई बीमारियों को न्यौता

भूलकर भी ज्यादा चुकंदर का न करें सेवन, दे सकता है कई बीमारियों को न्यौता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2016 12:34 pm IST,  Updated : Dec 14, 2016 12:36 pm IST

चुकंदर दिल संबंधी बीमारियों से दूर रखने में भी मददगार होता है। इसमें फाइबर भी उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह बेहतर पाचन क्रिया में भी मददगार होता है। लेकिन आप जानते है चुंकदर का ज्यादा सेवन करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेय हो सकता है...

pregnancy
pregnancy

अगर हो आपको रेड यूरीन
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल के अनुसार अधिकतर लोग रेड यूरीन और खून में रंग की समस्या से पीड़ित हैं। ऐसा अधिक मात्रा में चुकंदर खाने से होता है। जिसे बीटूरिया कहा जाता है। यह चुकंदर खाने का साइड इफेक्ट होता है। इसमें घबराने की जरुरत  नहीं है। यह आपके शरीर में मौजूद चुकंदर के कारण रेड है।

प्रेग्नेंसी के समय न करें सेवन
प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे होने वाले बच्चें के साथ महिला के भी सेहत में भी प्रभाव पड़ सकती है। 

ब्लडप्रेशर के जूझ रहे लोग रहें इससे दूर
अगर आप ब्लडप्रेशर की समस्या से ग्रसित हे तो चुकंदर का सेवन न करें। नहीं तो आपका ब्लड प्रशेर की समस्या और बढ़ सकती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल