1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. भूलकर भी ज्यादा चुकंदर का न करें सेवन, दे सकता है कई बीमारियों को न्यौता

भूलकर भी ज्यादा चुकंदर का न करें सेवन, दे सकता है कई बीमारियों को न्यौता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2016 12:34 pm IST,  Updated : Dec 14, 2016 12:36 pm IST

चुकंदर दिल संबंधी बीमारियों से दूर रखने में भी मददगार होता है। इसमें फाइबर भी उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह बेहतर पाचन क्रिया में भी मददगार होता है। लेकिन आप जानते है चुंकदर का ज्यादा सेवन करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेय हो सकता है...

beet root- India TV Hindi
beet root

हेल्थ डेस्क: स्वस्थ्य जीवन जीने की हर किसी की तमन्ना होती है। इसके लिए लोग तरह तरह के उपाय भी करते हैं। कुछ दूध का अधिक सेवन करते हैं तो कुछ नियमित अंडा खाते हैं। वहीं कुछ हरी सब्जियों पर जोर देते हैं तो कुछ रात में दूध के साथ च्यवनप्राश खाने को तरजीह देते हैं।

ये भी पढ़े-

आप जानते है कि हमारे आसपास कुछ ऐसी चीजें होती है जिनका सेवन करने से इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रख आपके शरीर को ताकतवर बनाने का काम करते हैं। चुकंदर में सबसे ज्यादा आयरन पाया जाता है, जो कि शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण तत्व है। चुकंदर को एक बेहतर रक्त शोधक भी माना जाता है। साथ ही यह संक्रमण से लड़ने के दौरान शरीर में श्वेत रुधिक कणिकाओं के बनने में भी मदद करता है।

चुकंदर दिल संबंधी बीमारियों से दूर रखने में भी मददगार होता है। इसमें फाइबर भी उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह बेहतर पाचन क्रिया में भी मददगार होता है। लेकिन आप जानते है चुंकदर का ज्यादा सेवन करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेय हो सकता है।

चुकंदर बहुत ही फायदेमंद सब्जी है। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और कम मात्रा में प्रोटीन और फैट पाया जाता है। इसका जूस सब्जियों में  सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन, मैग्‍नीशियम और बायोफ्लेवोनॉइड से समृद्ध है। लेकिन आप यह बात नहीं जानते होगे कि इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों को न्यौता भी दे रहे है। जानिए आखिर इसका ज्यादा सेवन आपकी सेहत के लिए खतरनाक क्यों है।

 हो सकती है हड्डियों संबंधी समस्याएं

चुकंदर में बहुत ही कम मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जोकि आपके शरीर में खई बीमारियों को जन्म देता है। इसका सेवन करने से आपके हड्डियों में कैल्शियम की कमी हो जाएगी। जिसके कारण आपको कई बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती है। इसके साथ ही अगर आपको हड्डियों संबंधी कोई भी प्राब्लम है, तो आप इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

अगली स्लाइड में पढ़े और नुकसान के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल