1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बदलते मौसम में बचना चाहते है स्किन प्राब्लम से, तो ध्यान रखें ये बातें

बदलते मौसम में बचना चाहते है स्किन प्राब्लम से, तो ध्यान रखें ये बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 20, 2017 07:12 pm IST,  Updated : Feb 20, 2017 07:12 pm IST

वचा को मॉइस्चराइज रखना सर्दियों में बहुत जरूरी होता है, क्योंकि सर्दियों में त्वचा की नमी खोकर यह रूखी बन जाती है। इसलिए त्वचा पर मिनरल ऑइल युक्त मॉइस्चराइज लगाएं और इसे मुलायम एवं हाइड्रेटेड बनाएं। जानिए उपायों के बारें में।

soap
soap

साबुन

साबुन खरीदने के दौरान आपको 5 से 5.5 की पीएच वैल्यू के बीच के मुलायम साबुन ही खरीदने चाहिए। आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि साबुन में पर्याप्त मात्रा में मिनरल ऑयल या ग्लिसरीन हों। यदि आपको ऐसे साबुन नहीं मिलते हैं, तो आप शॉवर के बाद मिनरल ऑयल पर आधारित बॉडी लोशन भी लगा सकते हैं।

नहाना
नहाने के बाद एक बात यह भी ध्यान रखें कि आप शरीर को पूरी तरह से न सुखाएं, बल्कि इसे हल्का पोंछ लें। नमी बनाए रखने के लिए एक अच्छी मॉइस्चराइज क्रीम का इस्तेमाल करें।

त्वचा का हाइड्रेशन
हम अक्सर इस बात को भूल जाते हैं कि शरीर पर त्वचा की मोटाई, अलग अलग जगहों पर अलग होती है, इसलिए इनके उपाय भी अलग-अलग होने चाहिए। हाथ और पैर कम तेल उत्पन्न करते हैं, इसलिए इन्हें बार बार मॉइस्चराइज की जरूरत पड़ती है। आपको रात में भी मॉइस्चराइज लगाना चाहिए। आप अपने शरीर को पोंछ लें और त्वचा को मुलायम, लचीला तथा युवा बनाए रखने के लिए मिनरल ऑइल आधारित बॉडी लोशन लगाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल