1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बदलते मौसम में बचना चाहते है स्किन प्राब्लम से, तो ध्यान रखें ये बातें

बदलते मौसम में बचना चाहते है स्किन प्राब्लम से, तो ध्यान रखें ये बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 20, 2017 07:12 pm IST,  Updated : Feb 20, 2017 07:12 pm IST

वचा को मॉइस्चराइज रखना सर्दियों में बहुत जरूरी होता है, क्योंकि सर्दियों में त्वचा की नमी खोकर यह रूखी बन जाती है। इसलिए त्वचा पर मिनरल ऑइल युक्त मॉइस्चराइज लगाएं और इसे मुलायम एवं हाइड्रेटेड बनाएं। जानिए उपायों के बारें में।

skin care- India TV Hindi
skin care

नई दिल्ली: क्या आपकी त्वचा पर धूप का गहरा असर पड़ता है या फिर ठंडी हवा से आपकी त्वचा रुखी हो जाती है? जब आपकी त्वचा बदलती हुई जलवायु के अनुरूप अपने को ढाल रही होती है, तब मौसमी बदलाव के अनुकूल होना इसके लिए मुश्किल हो जाता है।

ये भी पढ़े-

स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप हेमनानी बताते हैं कि जलवायु परिवर्तन के दौरान यह आवश्यक है कि आपकी त्वचा को एक अच्छे क्लीनसर तथा मॉइस्चराइजर से सुरक्षित किया जाए। शरीर के अन्य हिस्सों के मुकाबले चेहरे की त्वचा के ऊतक ज्यादा नाजुक होते हैं, इसीलिए इन्हें अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। सही उत्पाद चुनने और उत्पाद के अवयवों को ध्यान में रखने से स्वच्छ एवं लचीली त्वचा प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि त्वचा को मॉइस्चराइज रखना सर्दियों में बहुत जरूरी होता है, क्योंकि सर्दियों में त्वचा की नमी खोकर यह रूखी बन जाती है। इसलिए त्वचा पर मिनरल ऑइल युक्त मॉइस्चराइज लगाएं और इसे मुलायम एवं हाइड्रेटेड बनाएं।

इंडियन एसोसिएशन ऑफ डरमेटोलॉजी के पूर्णकालिक सदस्य हेमनानी ने कहा कि मैजिकल मिनरल ऑयल में ऐसे गुण हैं, जो इसे स्किन-फ्रेंडली बनाते हैं और खोए हुए गुण पुन: प्राप्त करने में मदद करते हैं। ऑयल नॉन-रिएक्टिव होते हैं और किसी भी अन्य उत्पाद के साथ आसानी से मिश्रित हो जाते हैं, इसलिए इन्हें कॉस्मेटिक तथा ब्यूटी उत्पादों में व्यापक तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा को मॉइस्चराइज करना तथा इसे त्वचा की विभिन्न बीमारियों से बचाना बहुत आवश्यक है।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल