1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! पुरुषों की तुलना में महिलाओं को सबसे ज्यादा कैंसर का खतरा

सावधान! पुरुषों की तुलना में महिलाओं को सबसे ज्यादा कैंसर का खतरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 29, 2018 05:18 pm IST,  Updated : Mar 29, 2018 05:18 pm IST

एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में जहां महिलाओं के मुकाबले 25 प्रतिशत अधिक पुरुषों में कैंसर पाया जाता है वहीं भारत में यह आंकड़ा बदलकर महिलाओं की तरफ़ चला जाता है यानी भारत में महिलाएं कैंसर की ज़्यादा शिकार होती हैं।

Cancer- India TV Hindi
Cancer

हेल्थ डेस्क: हाल में ही दुनिया भर के कैंसर रोग विशेषज्ञों ने भारत में कैंसर से जुड़े कुछ आंकड़े निकाले जो कि हैरान करने वाले थे। इन आकड़ो के अनुसार अभी तक कैंसर के लगभग 15 लाख मामले सामने आए है। लेकिन ये आकड़ा अमरीका की तुलना में काफी कम है।

जहां भारत में कैंसर के मरीजों की बात करें तो 1 लाख में से 100 को कैंसर है बल्कि अमरीका में 300 लोग कैंसर से ग्रसित है। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को कैंसर है।

'द लैंसेट ऑन्कोलॉजी' में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में जहां महिलाओं के मुकाबले 25 प्रतिशत अधिक पुरुषों में कैंसर पाया जाता है वहीं भारत में यह आंकड़ा बदलकर महिलाओं की तरफ़ चला जाता है यानी भारत में महिलाएं कैंसर की ज़्यादा शिकार होती हैं। लेकिन कैंसर से होने वाली मौंते से सबसे ज्यादा पुरुषों की होती है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने ये आशंका जताई है कि साल 2020 तक भारत में कैंसर के 17 लाख नए मामले सामने आएंगे। इनमें से 8 लाख लोगों की मौत हो सकती है।

महिलाओं को ये कैंसर सबसे ज्यादा

महिलाओं में सबसे ज्यादा सर्वाइकल, ब्रेस्ट, ओवेरियन और गर्भाशय से जुड़े कैंसर होते है। जिससे काफी हद कर निजात पाया जा सकता है। वहीं अगर पुरुषों की बात करें तो उन्हें मुंह और लंग्स का कैंसर सबसे अधिक होता है। इसका मुख्य कारण स्मोकिंग और तंबाकू का सेवन होता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल