1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! पुरुषों की तुलना में महिलाओं को सबसे ज्यादा कैंसर का खतरा

सावधान! पुरुषों की तुलना में महिलाओं को सबसे ज्यादा कैंसर का खतरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 29, 2018 05:18 pm IST,  Updated : Mar 29, 2018 05:18 pm IST

एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में जहां महिलाओं के मुकाबले 25 प्रतिशत अधिक पुरुषों में कैंसर पाया जाता है वहीं भारत में यह आंकड़ा बदलकर महिलाओं की तरफ़ चला जाता है यानी भारत में महिलाएं कैंसर की ज़्यादा शिकार होती हैं।

Cancer
Cancer

महिलाएं इस कैंसर से सबसे ज्यादा ग्रसित
इस रिपोर्ट के अनुसार महिलाएं सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर से ग्रसित है। अभी तक जितने मामले सामने आए है उनमें 27 प्रतिशत महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर से ग्रसित है। जिनकी उम्र 40 से 50 साल के बीच है। वहीं दूसरे देशों में इनकी उम्र 60 साल है।

देश में इस जगह है सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित
इस रिपोर्ट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर से महिलाएं पीड़ित है। इसका क्या कारण है। इस बारें में अभी कोई वजह सामने नहीं आई है।

इस कारण महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर
कुछ शोध कहते है कि महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का कारण बीआरसीए1 और बीआरसीए2 नामक जीन है। जिसके कारण महिलाओं में कैंसर का खतरा चार से आठ गुना तक बढ़ सकता है।

इससे आप आसानी से समझ सकते है कि आखिर एक ही परिवार के कई लोगों में कैंसर क्यों पाया जाता है। हालांकि वंशानुगत कारणों से महिलाओं में स्तन कैंसर होने का प्रतिशत महज 10 फीसदी ही है। इसलिए महिलाओं में इतनी बड़ी संख्या में कैंसर होने के पीछे वंशानुगत कारणों को ही जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल