1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. तेजी से करना है बच्चे का दिमाग तेज, तो रोजाना उम्र के हिसाब से कराएं इतने अंडो का सेवन

तेजी से करना है बच्चे का दिमाग तेज, तो रोजाना उम्र के हिसाब से कराएं इतने अंडो का सेवन

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 23, 2017 06:09 pm IST,  Updated : Dec 23, 2017 06:09 pm IST

आखिर हम अपने बच्चे को क्या खिलाएं। इसलिए हम आपको बता रहे है कि अंडा दिमाग को तेज करने के लिए काफी फायदेमंद है। इसका सेवन उम्र के हिसाब से करना चाहिए।

Egg- India TV Hindi
Egg

हेल्थ डेस्क: हर माता-पिता की एक ही ख्वा़हिश होती है कि उनका बच्चा सबसे तेज हो। वह दुनिया के लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके। इसके लिए हम इनसे कड़ी मेहनत कराते है, लेकिन कई बार उनका दिमाग तेज नहीं होता है।

 

बच्चों के दिमाग में खानपान से बहुत असर पड़ता है। अगर खानपान ठीक होगा, तो आपका बच्चा हेल्दी होने के साथ-साथ बुद्धिमान भी होगा, लेकिन कई बार होता है कि हमें पता नहीं होता है कि आखिर हम अपने बच्चे को क्या खिलाएं। इसलिए हम आपको बता रहे है कि अंडा दिमाग को तेज करने के लिए काफी फायदेमंद है। इसका सेवन उम्र के हिसाब से करना चाहिए।

अंडे के सेवन से बच्चों के मस्तिष्क विकास में मदद मिल सकती है क्योंकि यह बेहतर पोषक तत्वों का स्रोत है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित अनुसंधान में पाया गया कि जिन बच्चों को अंडा खाने में दिया गया, उनकी कोलीन (विटामिन बी जैसा पोषक तत्व) रक्त सांद्रता, डीएचए और अन्य मानक महत्वपूर्ण रूप से उच्च थे। ये पोषक तत्व बच्चों के मस्तिष्क विकास और कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से लौरा लैन्नोटी ने कहा कि दूध की तरह अंडे भी प्रारंभिक वृद्धि और विकास में काफी मददगार होते हैं और इनमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं।

अनुसंधान में छह से नौ महीने की उम्र के बच्चों को छह महीने तक एक अंडा रोजाना दिया गया। दूसरी तरफ नियंत्रित समूह में शामिल बच्चों को अंडे नहीं मिले।

परिणामों में पता चला कि जिन बच्चों का वास्ता छह महीने की उम्र की शुरुआत में अंडों से कराया गया, उनमें मस्तिष्क संबंधी प्रचुर वृद्धि देखने को मिली।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल