1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Monsoon Tips: इस मौसम में खा सकते हैं दही लेकिन साथ ही इन बातों का जरूर रखें ख्याल

Monsoon Tips: इस मौसम में खा सकते हैं दही लेकिन साथ ही इन बातों का जरूर रखें ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 04, 2018 11:52 am IST,  Updated : Aug 04, 2018 11:52 am IST

दही आपके हेल्थ के लिए अच्छा होता है ये बात तो किसी से छिपी नहीं है। लेकिन गर्मी, बरसात हो या ठंड इसे खाने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

दही- India TV Hindi
दही

हेल्थ डेस्क: दही आपके हेल्थ के लिए अच्छा होता है ये बात तो किसी से छिपी नहीं है। लेकिन गर्मी, बरसात हो या ठंड इसे खाने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।आपको बता दें कि लोग इस बात को लेकर बहुत कंफ्यूज रहते हैं कि किस मौसम में दही खाएं और किस में न खाएं। कुछ लोग बरसात के मौसम में दहीं नहीं खाते हैं और गर्मियों में लोगों की पहली पसंद दही होती है। अब सवाल यह है कि बारिश के दिनों में दही खानी चाहिए या नहीं?

जैसे की बारिश के मौसम में हमारी पाचन शक्ति काफी कमजोर होती है जिस वजह से बाहर का खाना या तले हुए खाने से दूर रहने के लिए कहा जाता है। आपको बता दें दही हमारी पाचन शक्ति को मजबूत करता है। इसलिए बारिश के मौसम में आप इसका सेवन कर सकते हैं, लेकिन बासी और खट्टी दही खाने से बचे।(इन गलतियों के कारण होता है आपके जोड़ो और हाथ-पैर में दर्द, चौथी है सबसे खतरनाक)

बारिश के मौसम में रात के समय में दहीं खाने से बचें। दिन के समय दही का सेवन करें। डायरिया और फूड प्वॉइजनिंग के मरीजों के लिए दही का सेवन बेहतर है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक हमारी आंतों के लिए भी अच्छा होता है।(International Beer Day 2018: बीयर दारु ही नहीं बल्कि करती है दवा का काम, इन बीमारियों से रखें कोसों दूर)वर डैमेज होने से पहले शरीर को देती है इस तरह के संकेत

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल