1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. शक्कर बना सकती है आपको मानसिक रोगी

शक्कर बना सकती है आपको मानसिक रोगी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 22, 2015 12:21 pm IST,  Updated : Apr 22, 2015 12:21 pm IST

नई दिल्ली: मीठा खानें की ज्यादा आदत बन सकती है आपके स्वास्थ्य के लिए खतरा। डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित एक नई शोध के मुकाबिक शक्कर का अधिक सेवन आपके दिमाग के लिए खतरा बन सकता

मीठा ज्यादा खाते है तो...- India TV Hindi
मीठा ज्यादा खाते है तो आपकी जान पर बन सकती है

नई दिल्ली: मीठा खानें की ज्यादा आदत बन सकती है आपके स्वास्थ्य के लिए खतरा। डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित एक नई शोध के मुकाबिक शक्कर का अधिक सेवन आपके दिमाग के लिए खतरा बन सकता है। शक्कर  मोटापा बढ़ती है बल्कि इससे अवसाद, तनाव जैसी मानसिक समस्याओं का भी ख़तरा बढता है।    

अटलांटा की एमरॉय यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि शुगर में पाया जाने वाला फ्रक्टोस मानसिक स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।

उनका मानना है कि इसके अधिक सेवन से दिमाग की तनाव को लेकर प्रतिक्रिया प्रभावित हो सकती है। पहले भी कुछ शोधों में फ्रक्टोस की अधिकता से हाइपरटेंशन, हार्ट अटैक, किडनी डैमेज, डायबिटीज और डिमेंशिया जैसे रोगों की आशंका जताई जा चुकी है। इस शोध में शोधकर्ताओं ने इसका संबंध हमारे व्यवहार से स्थापित किया है।

शोधकर्ता कॉन्सटेंस हैरल का मानना है कि फ्रक्टोस का मानसिक स्वास्थ्य पर सबसे अधिक प्रबाव किशोरावस्था के समय पड़ता है।

उनके अनुसार, ''हमने अपने अध्ययन में के आधार पर डाइट और दिमाग के संबंध से जुड़ी नई जानकारी हासिल की है जिसकी मदद से किशोरों में पोषण संबंधी सुधार हो सकते हैं।''

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल