1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अधिकतर गर्भवती महिलाओं में पाई जाती है आयरन की कमी

अधिकतर गर्भवती महिलाओं में पाई जाती है आयरन की कमी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 25, 2016 01:46 pm IST,  Updated : Jul 25, 2016 01:54 pm IST

विश्व में प्रत्येक पांच में एक व्यक्ति आयरन की कमी से ग्रसित है, और गर्भवती महिलाओं में यह समस्या अधिक है।

pragnancy - India TV Hindi
pragnancy

लंदन: विश्व में प्रत्येक पांच में एक व्यक्ति आयरन की कमी से ग्रसित है, और गर्भवती महिलाओं में यह समस्या अधिक है। थायरॉइड विकार और आयरन की कमी गर्भवती महिलाओं में प्रसूति और भ्रूण जटिलताओं के साथ जुड़े हैं। शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि आयरन की कमी से थायरॉइड विकार का जोखिम बढ़ जाता है और इसके साथ ही गर्भपात और समय पूर्व जन्म के जोखिमों के बढ़ने की भी संभावना होती है।

आयरन थायरॉइड पेरोक्सीडेस (टीपीओ-एबीएस) के सामान्य क्रियातंत्र के लिए जरूरी होता है। यह प्रोटीन थायरॉइड के सटीक क्रियातंत्र के लिए आवश्यक है। गर्भवती महिलाओं को अपने बच्चे के मस्तिष्क के संपूर्ण विकास के लिए पर्याप्त हार्मोन की जरूरत होती है।

खासकर पहले सत्र के दौरान यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि उस दौरान भ्रूण खुद अपनी थायरॉयड ग्रंथि विकसित करता है। इस शोध के लिए अध्ययनकर्ताओं ने 1900 गर्भवती महिलाओं का आकलन किया था। यह शोध 'यूरोपीयन जर्नल ऑफ एंड्रोक्राइनोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल