1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. National Dengue Day 2018: दिखें ये लक्षण तो समझों आपको है डेंगू, ऐसे करें खुद का बचाव

National Dengue Day 2018: दिखें ये लक्षण तो समझों आपको है डेंगू, ऐसे करें खुद का बचाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 16, 2018 12:02 pm IST,  Updated : May 16, 2018 12:02 pm IST

जानकारी के अभाव के कारण हर साल हजारों लोग इसकी चपेट में आते है। जिसके कारण स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया। जिससे कि डेंगू के प्रति लोगों के बच जागरुकता लाएं। जानिए लक्षण, कारण और बचने के उपाय के बारें में

national Dengue day- India TV Hindi
national Dengue day

हेल्थ डेस्क: डेंगू बुखार मच्छरों द्वारा फैलई जाने वाली बीमारी है। जो कि एडीज मच्छर के काटने से डेंगू वायरस फैलता है। बारिश के मौसम में यह और जानलेवा हो जाता है। जानकारी के अभाव के कारण हर साल हजारों लोग इसकी चपेट में आते है। जिसके कारण स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया। जिससे कि डेंगू के प्रति लोगों के बच जागरुकता लाएं।

अगर समय से मरीज का इलाज नहीं किया गया, तो डेंगू रक्तस्रावी बुखार होने लगता है। डेंगू आघात सिंड्रोम जैसी जटिलताएं पैदा हो सकती हैं जिससे फेफड़े, जिगर या दिल को नुकसान पहुंच सकता है। जानिए इसके लक्षण और बचने के उपाय।

क्या है डेंगू रक्तस्रावी बुखार

यह डेंगू का ही एक भाग है। अगर इसे भी न दिखाया, तो इससे व्यक्ति की मौंत भी हो सकती है। बहुत से मामलों में ये बढ़े हुए जिगर यानी इनलार्ज लीवर का कारण हो सकता है। गंभीर मामलों में ब्लड प्रेशर कम हो जाता है जिसे डेंगू आघात सिंड्रोम कहा जाता है।

लक्षण

  • अगर आपको डेंगू की समस्या है, तो यह लक्षण है।
  • गंभीर पेट दर्द
  • सांस लेने में प्रॉब्लम होना।
  • जोड़ो और मांसपेशियों में दर्द होना।
  • भूख कम लगना।
  • स्किन में लाल धब्बे पड़ जाना।
  • तेज ठंड लगकर बुखार आना
  • नाक, मुंह, मसूड़ो या स्किन से खून निकलना
  • खून या नार्मल उल्टी होना।
  • मल का रंग काला होना।
  • बेवजह थकान और कमजोरी होना।
  • अधिक पसीना आना

अगली स्लाइड में पढ़ें कारण और बचने के उपाय के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल