1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. आपकी स्मार्टनेस को ग्रहण लगा सकता है आपका स्मार्ट फोन, जानिए

आपकी स्मार्टनेस को ग्रहण लगा सकता है आपका स्मार्ट फोन, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 12, 2016 12:49 pm IST,  Updated : May 12, 2016 12:50 pm IST

इस बात का पहला प्रायोगिक सबूत मिला है कि स्मार्टफोन की वजह से हमारे दिमाग की फोकस करने की क्षमता घटती है, जिस वजह से हम चीजें भूलने लगते हैं और कई काम करने में हमें दिक्कत पेश आने लगती है।

smart phone
smart phone

अगले हफ्ते उनको फोन का यूज कम से कम करने के लिए कहा गया। इसके लिए उन्होंने अपने फोन के अलर्ट ऑफ कर दिए और जितना संभव हो सका, उसे अपने से दूर ही रखा। पहले और दूसरे, दोनों सप्ताह के बाद उनकी इनअटेंशन और हाइपरऐक्टिविटी का अंदाजा लगाने के लिए उनसे एक प्रश्नावली भरवाई गई। रिजल्ट्स के मुताबिक जिस सप्ताह में फोन के अलर्ट ऑन थे, उस सप्ताह के बाद प्रतिभागियों में इनअटेंशन और हाइपरऐक्टिविटी का लेवल काफी ज्यादा था।

निष्कर्ष तो यहां तक कहते हैं कि जिनमें ADHD के लक्षण नहीं पाए गए, उनको डिस्ट्रैक्शन, फोकस की समस्या, जल्दी बोर हो जाना, बेचैनी, स्थिर होकर बैठने में दिक्कत, छोटे-मोटे काम करने में समस्या जैसे डिसऑर्डर्स का सामना करना पड़ सकता है। कुश्लेव कहते हैं कि स्मार्टफोन डिस्ट्रैक्शन का आसान सोर्स होने की वजह से इन लक्षणों को और बढ़ा सकते हैं।

हालांकि, इस पूरे अध्ययन में एक राहत की बात यह है कि फोन से दूरी बनाकर इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। कैलिफॉर्निया के सैन जोस में असोसिएशन फॉर कम्प्यूटिंग मशीनरी की 'द ह्यूमन-कम्प्यूटर इंटरैक्शन कॉन्फ्रेंस' के दौरान इस अध्ययन के निष्कर्ष प्रस्तुत किए गए।

ये भी पढ़े-

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल