1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. तीन गुना तेजी से कम करना है मोटापा, तो रोज करें इसका सेवन

तीन गुना तेजी से कम करना है मोटापा, तो रोज करें इसका सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 30, 2016 01:31 pm IST,  Updated : Apr 30, 2016 02:29 pm IST

जीरा एक ऐसा मसाला है जो खाने में बेहतरीन स्वाद और खुशबू देता है। इसकी उपयोगिता केवल खाने तक ही सीमित नहीं बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। कई रोगों में दवा के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

weight loss- India TV Hindi
weight loss

हेल्थ डेस्क: मोटापा कम करना एक समस्य़ा बनता जा रहा है। जिसके कारण आपको कई समस्याओं का सामना करना पडता है। इसके लिए आप घंटो जिम में पसीना बहाते है। या फिर डाइटिंग करना शुरु कर देते है। लेकिन अगर आप कम मेहनत करके मोटापा घटाना चाहते है तो जीरा का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जानिए इसके बारें में।

ये भी पढ़े-

जीरा एक ऐसा मसाला है जो खाने में बेहतरीन स्वाद और खुशबू देता है। इसकी उपयोगिता केवल खाने तक ही सीमित नहीं बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। कई रोगों में दवा के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

जीरे में मैंगनीज, लौह तत्व, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक और फॅास्फोरस भरपूर मात्रा मे होता है। इसे मेक्सीको, इंडिया और नार्थ अमेरिका में बहुत उपयोग किया जाता है। इसकी सबसे ज्यादा खासियत यह है कि यह वजन तेजी से कम करता है। इस लेख में विस्तार से जानिये कैसे जीरे के सेवन से कम होता है वजन।

एक ताजा अध्ययन में पता चला है कि जीरा पाउडर, के सेवन से शरीर मे वसा का अवशोषण कम होता है जिससे स्वाभाविक रूप से वजन कम करनें में मदद मिलती है।

ऐसे करें सेवन

एक बड़ा चम्मच जीरा एक गिलास पानी मे भिगो कर रात भर के लिए रख दें। सुबह इसे उबाल लें और गर्म गर्म चाय की तरह पिये। बचा हुआ जीरा भी चबा लें। इसके रोजाना सेवन से शरीर के किसी भी कोने से अनावश्यक चर्बी शरीर से बाहर निकल जाती है। इस बात का विशेष ध्यान रखे की इस पाउडर को लेने के 1 घंटो तक कुछ ना खाएं।

ये भी पढ़े-

अगली स्लाइड में पढ़े और

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल