1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सिर्फ 2 मिनट में ऐसे पाएं हेल्दी, चमकते हुए दांत

सिर्फ 2 मिनट में ऐसे पाएं हेल्दी, चमकते हुए दांत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 16, 2016 09:12 am IST,  Updated : Apr 19, 2016 01:26 pm IST

दांतों को चमकीले और सेहतमंद बनाने के लिए संतरा काफी फायदेमंद हो सकते है। क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में विटामिन सी और कैल्शियम पाया जाता है..

teeth- India TV Hindi
teeth Image Source : PTI

लाइफस्टाइल: किसी की भी मुस्कान एक दुखी व्यक्ति को भी मुस्कारना सीखा देती है। एक मुस्कान नामुमकिन कामों को भी बढ़ी ही आसानी से कर देती है। अगर मुस्कान के साथ आपके दांत भी चमकीले होतो फिऱ और चार-चांद लगा देती है। हर किसी की यह इच्छा होती है कि उसके दांत चमकीले और सेहतमंद हो। इसके लिए वह मार्केट में मौजूद कई तरह के प्रोडक्ट्स लाते है। जिससे आपको चमकीले दांत मिल जाएं।

ये भी पढ़े-

वही दूसरी ओर दांतों को चमकीला बनाने के लिए डेंटिस्ट ट्रीटमेंट भी उपलब्ध हैं। लेकिन इन चीजों में आपका खर्चा ज्यादा हो सकता है। क्या आप बहुत ही कम खर्चे में अपने दांतों को चमकीला और स्वस्थ बनाना चाहते हैं, तो हम आपको अपनी खबर में बताते है कि क्या करें जिससे कि आपके दांत चमकीले और हेल्दी हो जाएं।

दातों को चमकीले और सेहतमंद बनाने के लिए संतरा काफी फायदेमंद हो सकते है। क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में विटामिन सी और कैल्शियम पाया जाता है। जो आपको दातों को चमकीला बनाने में मदद करता है। वैसे तो संतरा हमारी सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसका सेवन करने से गंभीर से गंभीर बीमरियों से बचाव हो सकता है। इसी तरह ये बातों के लिए भी फायदेमंद है।

दिल्ली में स्थित डेंटल साल्यूशन क्लीनिक के डॉक्टर सर्जन किरन सिंह के अनुसार संतरे के छिलके से हम कम से कम दो मिनट तक दांतों पर रगड़ने या उसका पाउडर लगाने से आपको फायदा मिल सकता है। इसमें साइट्रस एसिड होता है, जो दांतों के एनामेल को घिस देता है और दांतों में चमक आती है।

आप अपने दांतो को चमकाने के लिए संतरे का कुछ यूं इस्तेमाल कर सकते है-

इसके लिए संतरे का छिलका लें और उसे अपने दांतो में अच्छी करह से रगड़े। इसके बाद ब्रश कर लें। इसी तरह आप संतरे के पाउडर से अपने दांत चमका सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल