1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना दूध के साथ खाएं कद्दू का बीज फिर देखें कमाल के फायदे

रोजाना दूध के साथ खाएं कद्दू का बीज फिर देखें कमाल के फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 15, 2018 01:51 pm IST,  Updated : Sep 15, 2018 01:51 pm IST

कद्दू के फायदे के बारे में तो आप सभी जानते होंगे लेकिन कद्दू के बीज के फायदों के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि कद्दू के बीज के अनेक फायदे हैं साथ ही साथ डॉक्टर के मुताबिक अगर आप इसे अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करते हैं तो आपको कुछ ही दिनों में इसका साफ फर्क दिख सकता है। 

कद्दू का बीज- India TV Hindi
कद्दू का बीज

हेल्थ डेस्क: कद्दू के फायदे के बारे में तो आप सभी जानते होंगे लेकिन कद्दू के बीज के फायदों के बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि कद्दू के बीज के अनेक फायदे हैं साथ ही साथ डॉक्टर के मुताबिक अगर आप इसे अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करते हैं तो आपको कुछ ही दिनों में इसका साफ फर्क दिख सकता है। कद्दू के बीज के कई फायदें हैं इसे रोजाना खाने से आपकी पेट, स्किन,आंख, बाल से जुड़ी सभी तरह की बीमारी ठीक हो जाएगी।

कद्दू की सब्जी बहुत लोगों को पसंद होती है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके बीज में पोषक तत्वों का खजाना भरा हुआ है। यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व मधुमेह से लेकर हार्ट संबंधित बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में

दिल को रखें स्वस्थ

मैग्नीशियम से भरपूर कद्दू के बीज दिल को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करते हैं। यह शरीर में मैग्नीशियम की कमी को पूरी करने के साथ ब्लड प्रैशर को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार
कद्दू के बीजों में जिंक पाया जाता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा यह डिप्रेशन को दूर करने के लिए भी फायदेमंद है।

शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए फायदेमंद
कद्दू के बीज का सेवन पुरूषों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल प्रोस्टेट ग्लैंड की फंक्शनिंग के लिए शरीर में जिंक की कमी नहीं होनी चाहिए, ऐसे में कद्दू के बीज पुरुषों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। यह मेल हार्मोन बढाने का काम करते हैं।

मधुमेह को रखें दूर
कद्दू के बीज के सेवन से मधुमेह का खतरा कम हो जाता है। यह इंसुलिन की मात्रा को संतुलित करने का काम करते हैं। अगर आपका शुगर लेवल गड़बड़ रहता है तो अपनी डाइट में कद्दू के बीजों को आज से ही शामिल करें।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल