1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! इस तरह के स्प्राउट्स खाना हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे

सावधान! इस तरह के स्प्राउट्स खाना हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 22, 2017 02:53 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 02:53 pm IST

अगर आप भी इन्हें खाते है, तो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इन्हें उबाल कर ही खाएं। अन्यथा आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होने के बजाय हानिकारक साबित हो सकती है। यह बात एक शोध में सामने आई।

sprouts- India TV Hindi
sprouts

हेल्थ डेस्क: बीते कुछ सालों की बात करें, तो सुबह के नाश्ते में ब्रेड-बटर से ज्यादा स्प्राउट्स का सेवन किया जा रहा है। माना जाता है कि ये आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। अनाज, दाल या बीज को अंकुरित करके खाने से इनके न्यूट्रिएंट्स कई गुना बढ़ जाते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स रोज नाश्ते में स्प्राउट्स खाने की सलाह देते हैं।

ये भी पढ़े

अगर आप भी इन्हें खाते है, तो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इन्हें उबाल कर ही खाएं। अन्यथा आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होने के बजाय हानिकारक साबित हो सकती है। यह बात एक शोध में सामने आई।

एकैडमी ऑफ न्यूट्रिशन ऐंड डायटेटिक्स की एक रिसर्च इसके खतरे की ओर भी इशारा करती है। रिसर्च के अनुसार स्प्राउट्स को अंकुरित करते समय इसमें रहने वाली नमी से साल्मोनेला, ई.कोलाइ और लिस्टेरिया जैसे बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं। जो कि कई बीमारियों को न्यौता देते है। इसी कारण जरूरी है कि स्प्राउट्स को उबाल कर ही खाया जाए।

अगर आप इन्हें कच्चे खाते है, तो आपकी सेहत को ये नुकसान होगे।

  • कच्चे स्प्राउट्स में मौजूद ई.कोलाइ वायरस शरीर में जाकर यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन का खतरा बढ़ाते हैं।
  • कच्चे स्प्राउट्स खाने से आपको स्किन संबंधी इंफेक्शन हो सकता है।
  • कच्चे स्प्राउट्स खाने से आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इसका कारण कच्चे स्प्राउट्स में पाए जाने वाले लिस्टीरिया नामक बैक्टीरिया है।
  • कच्चे स्प्राउट्स में मौजूद साल्मोनेला टाइफी नामक बैक्टीरिया टाइफ़ॉइड की बीमारी को न्योता दे सकता है।
  • ज्यादा मात्रा में कच्चा स्प्राउट्स खाने से इसमें मौजूद लिस्टीरिया नामक बैक्टीरिया किडनी पर बुरा असर डाल सकता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल