1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. फिटनेस चैलेंस स्वीकारने के बाद सलमान खान ने पोस्ट की एक और तस्वीर, जबरदस्त बॉडी देखकर आप कहेंगे 'वाह'

फिटनेस चैलेंस स्वीकारने के बाद सलमान खान ने पोस्ट की एक और तस्वीर, जबरदस्त बॉडी देखकर आप कहेंगे 'वाह'

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 13, 2018 11:27 am IST,  Updated : Aug 13, 2018 11:27 am IST

आज फिर उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की है। जिसमें उनकी बॉडी साफ नजर रही हैं। जिसे देखकर हम इस बात को कह सकते है कि उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है।देखें तस्वीर..

Salman khan- India TV Hindi
Salman khan Image Source : INSTRAGRAM

हेल्थ डेस्क: भारत की शूटिंग कर रहे अभिनेता सलमान खान ने हाल में ही केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू द्वारा दिए फिटनेस चैलेज को स्वीकार करके वीडियों जारी किया था। जिसमें दबंग खान जिमिंग और साइकललिंग करते हुए नजर आ रहे थे। आज फिर उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की है। जिसमें उनकी बॉडी साफ नजर रही हैं। जिसे देखकर हम इस बात को कह सकते है कि उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, 'स्वच्छ भारत तो हम फिट..हम फिट तो इंडिया फिट। अब आप जानते है कि आपको क्या करना है, लेकिन अपनी मातृभूमि को मुसीबत में मत डालो'।

इससे पहले सलमान खान से वीडियो शेयर किया था जिसके अंत में सलमान को कहते हुए सुना जा सकता है "हम फिट तो इंडिया फिट।" इसे एक शानदार अभियान बताते हुए सलमान ने वीडियो के साथ शीर्षक में लिखा, "खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ द्वारा 'हम फिट तो इंडिया फिट' पर शानदार अभियान। मैं किरेन रिजीजू के फिटनेस चैलेंज को स्वीकार करता हूं। यह रहा मेरा वीडियो।" (Video: जानिए, किस सेलिब्रिटी ने किस तरह स्वीकार किया फिटनेस चैलेंज )

सलमान खान को बॉलीवुड में अपनी बेस्ट बॉडी के लिए जाना जाता है। वह अपनी ज्यादातर फिल्मों में अपनी फिट बॉडी दिखाते हैं। इस वीडियो में भी सलमान को शर्ट के बिना एक्सरसाइज करते देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि सलमान के अलावा दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, अमिताभ बच्चन, विराट कोहली, पीएम मोदी ने भी पहले यह चैलेंज ले चुके हैं। इस समय सलमान अपनी अगली फिल्म 'भारत' की सेकंड शेड्यूल की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट कटरीना कैफ नजर आएंगी।

फिल्म 'भारत' के मुंबई शेड्यूल की शूटिंग होने के बाद सलमान खान ने अब माल्टा में इसकी शूटिंग शुरू कर दी है। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल