1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रहना चाहते है मेंटली हेल्दी, तो ग्रुप में गाएं गाना: रिसर्च

रहना चाहते है मेंटली हेल्दी, तो ग्रुप में गाएं गाना: रिसर्च

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 23, 2017 06:19 pm IST,  Updated : Dec 23, 2017 06:19 pm IST

एक नये अध्ययन के अनुसार समूह में गाने से ना केवल इंसान ज्यादा खुश होता है बल्कि बेचैनी एवं अवसाद जैसी दशाओं सहित उसकी मानसिक स्वास्थ्य दशाएं भी बेहतर होती हैं।

Mental health- India TV Hindi
Mental health

हेल्थ डेस्क: आज के समय में भागदौड़ भरी लाइफ में हम इतना ज्यादा बिजी हो गए है कि हमारे पास समय नहीं होता है कि खुद को थोड़ा सा आराम देँ। जिसके कारण हम डिप्रेशन की ओर चले जाते है। जिससे निजात पाने के लिए हम उपाय अपनाते है। अगर आप भी इस समस्या से निजात पाना है, तो ग्रुप में गाना गाएं। इससे आप मेंटली हेल्दी रहेंगे। यह बात एक रिसर्च में सामने आई।

एक नये अध्ययन के अनुसार समूह में गाने से ना केवल इंसान ज्यादा खुश होता है बल्कि बेचैनी एवं अवसाद जैसी दशाओं सहित उसकी मानसिक स्वास्थ्य दशाएं भी बेहतर होती हैं।

ब्रिटेन की यूनिवसिर्टी ऑफ ईस्ट एंगलिया के शोधकर्ताओं ने पाया कि सामुदायिक गायन समूहों में हिस्सा लेने वाले लोगों का मानसिक स्वास्थ्य या तो अच्छा बना रहा या बेहतर हुआ।

बीएमजे जर्नल्स मेडिकल ह्यूमैनिटीज में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार गायन और लोगों से घुलना मिलना दोनों चीजें मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं क्योंकि इनसे लोगों को समाज से जुड़ाव महसूस होता है और साथ ही वे स्वस्थ महसूस करते हैं।

विश्वविद्यालय के प्रोफेसर टॉम शेक्सपियर ने कहा, ‘‘हमने पाया कि समूह में गाने से मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से उबरने में मदद मिलती है।’’

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल