1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. श्रीदेवी की मौत कार्डियक अरेस्ट नहीं बल्कि इस सर्जरी की वजह हुई ?

श्रीदेवी की मौत कार्डियक अरेस्ट नहीं बल्कि इस सर्जरी की वजह हुई ?

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2018 11:57 am IST,  Updated : Feb 26, 2018 03:21 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई लेकिन इसी बीच एक और बात जो आग की तरह फैल रही है कि श्रीदेवी की मौत की असली वजह कार्डियक अरेस्ट नहीं बल्कि सर्जरी की वजह से हुई है।

sridevi
sridevi

प्लास्टिक सर्जरी करवाने के नुकसान

व्यक्ति जब प्लास्टिक सर्जरी करवाता है तो उसके साथ नर्वस सिस्टम डैमेज, पिगमेंटेशन, खून के धक्के जमने जैसी कई समस्याएं सामने आ सकती हैं। इतना ही नहीं जो लोग धुम्रपान करते है उन लोगों के घाव भरने में भी बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा समय लगता है। कई बार तो रेस्पिरेटरी सिस्टम के फेलियर और कार्डियक अरेस्ट जैसी घटनाएं भी देखने को मिलती हैं।

​ खबरों की माने तो कई बार सर्जरी के दौरान डॉक्टरों के पेशेंट की बाडी में सर्जिकल टूल्स तक छोड़ने की भी खबर आई हैं जिसकी बाद इंसान को इंफेक्शन हो सकता है। 
याद रखें  प्लास्टिक सर्जरी करवाने के बाद कई बार त्वचा को नुकसान भी होता है और तो और शरीर में हार्मोनल चेंजेस भी होने लगते हैं जो की इंसान के स्वास्थ और त्वचा में बुरा असर डालते है |

sridevi
sridevi

अक्सर प्लास्टिक सर्जरी के बाद इन्सान के शरीर में जलन खुजली और रैशेष की समस्या होने लगती है |अगर प्लास्टिक सर्जरी करते वक्त थोड़ी सी लापरवाही हो गई तो आपको बहुत नुकसान होगा और आपका वो अंग जिसे आप खूबसूरत बनाना चाहते है वो हमेशा के लिए खराब दिखने लग जाएगा

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल