1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. श्रीदेवी की मौत कार्डियक अरेस्ट नहीं बल्कि इस सर्जरी की वजह हुई ?

श्रीदेवी की मौत कार्डियक अरेस्ट नहीं बल्कि इस सर्जरी की वजह हुई ?

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2018 11:57 am IST,  Updated : Feb 26, 2018 03:21 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई लेकिन इसी बीच एक और बात जो आग की तरह फैल रही है कि श्रीदेवी की मौत की असली वजह कार्डियक अरेस्ट नहीं बल्कि सर्जरी की वजह से हुई है।

sridevi- India TV Hindi
sridevi

हेल्थ डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई लेकिन इसी बीच एक और बात जो आग की तरह फैल रही है कि श्रीदेवी की मौत की असली वजह कार्डियक अरेस्ट नहीं बल्कि सर्जरी की वजह से हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी ने अभी तक अपने चेहरे का 29 बार सर्जरी करवाया है जिसकी वजह से उन्हें कार्डियक अरेस्ट आई और उनकी मौत हो गई।

बता दें कि श्रीदेवी की मौत किसी के लिए भी किसी बड़े सदमे से कम नहीं है हर कोई उनकी मौत की असल वजह जानना चाहता है। अब तक कहा जा रहा था कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है लेकिन आपको बता दें उनकी मौत की असल वजह कार्डियक अरेस्ट नहीं बल्कि प्लास्टिक सर्जरी थी। आपको जानकार हैरानी होगी कि एक या दो बार नहीं श्रीदेवी पूरे 29 बार अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए इसका सहारा ले चुकी थी।

श्रीदेवी को लेकर वायरल हो रहे पियाली गांगुली के एक मैसेज में कहा गया है कि श्रीदेवी पर 54 साल की उम्र में भी कम उम्र का दिखाने का काफी दबाव बना हुआ था। आइए जानते हैं कैसे प्लास्टिक सर्जरी किसी इंसान की जान तक ले सकती है।  संजय कपूर ने खुद इस बात को माना है कि श्रीदेवी को किसी तरह की कोई दिल की बीमारी नहीं थी।

खबरों की माने तो श्रीदेवी खूबसूरत दिखने के लिए 29 बार चेहरे की सर्जरी करवा चुकी थीं। कहा जा रहा है कि उनकी आखिरी सर्जरी में कुछ गड़बड़ी हो गई जिसकी वजह से उन्हें कई दवाईयों का सहारा लेना पड़ रहा था। कैलिफार्निया के डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने कई डायट पिल्स और एंटी एजिंग दवाईयां भी लेनी शुरू कर दी थीं। आइए जानते हैं कैसे प्लास्टिक सर्जरी के कई गंभीर नुकसान। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल