1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. कैंसर मरीजों के लिए नई उम्मीद है टेस्टोस्टेरॉन ट्रीटमेंट, जानिए कैसे

कैंसर मरीजों के लिए नई उम्मीद है टेस्टोस्टेरॉन ट्रीटमेंट, जानिए कैसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 16, 2018 12:48 pm IST,  Updated : Jul 16, 2018 12:48 pm IST

एक शोध में पता चला है। कैंसर से जुड़ी करीब 20 फीसदी मौतें कैचेक्सिया सिंड्रोम की वजह से होती है, जिसमें कैंसर मरीजों में अक्सर वसा और कंकाल की मांसपेशियों की तेज गति से क्षरण होता है।

Cancer- India TV Hindi
Cancer Image Source : TWITTER

हेल्थ डेस्क: कैंसर के मरीजों में शरीर द्रव्यमान सूचकांक (बॉडी मास) में कमी से निपटने में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन से इलाज प्रभावी हो सकता है और इससे जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। एक शोध में पता चला है। कैंसर से जुड़ी करीब 20 फीसदी मौतें कैचेक्सिया सिंड्रोम की वजह से होती है, जिसमें कैंसर मरीजों में अक्सर वसा और कंकाल की मांसपेशियों की तेज गति से क्षरण होता है।

शोध का यह निष्कर्ष महत्वपूर्ण है, क्योंकि वर्तमान में कंकाल मांसपेशियों के नुकसान को ठीक करने के लिए कोई स्थापित थेरेपी नहीं है। इससे मरीजों की मांसपेशी काम करना बंद कर देती या कमजोर हो जाती है।

अमेरिका की टेक्सास विश्वविद्यालय की चिकित्सा शाखा की मेलिंडा शेफील्ड-मूरे ने कहा, "हम उम्मीद के साथ बताना चाहते हैं कि ये मरीज जो अपने बिस्तर से उठ पाने में सहज नहीं महसूस करते कम से कम वे जीवन की मूल गुणवत्ता पाने में समर्थ होंगे, जिससे कि वह अपना ख्याल रखें और इलाज प्राप्त करें।"

उन्होंने कहा कि पहले पोषण आधारित उपचार मरीजों के शरीर के वजन घटने से रोकने में विफल रहा।

(इनपुट एजेंसी)

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल